U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  बरेली में विधायक की गिरफ्तारी को पूरी रात धरना
  सकलैन मियां के मुरीदीन आईजी दफ्तर पर डटे
Tags: Bareilly Dharna, M.L.A. Ushait Badaun Mushlim Khan
Publised on : 2011:09:10       Time 22:49                                 Update on  : 2011:09:10      Time 22:49

बरेली, 10 सितम्बर। (उप्रससे)। U.P.Samachar Sewa शुक्रवार की शाम को ककराला (बदायूं ) में शराफत मियां की मजार के सज्जादानशीन सकलैन मियां के घायल हो जाने की खबर से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और उसहैत (बदायूं) के विधायक मुस्लिम खां की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आईजी दफ्तर के सामने धरना देकर बैठ गए। चौकी चौराहे पर कई बार थोड़ी-थोड़ी देर को जाम लगाया। पुलिस खुलवाती रही। लोगों के गुस्से को देखते हुए अफसरों का अमला आईजी दफ्तर पहुंचा और उन्हें समझाने की कोशिश की। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने भी मौके पर पहुंचकर बदायूं में हुई घटना पर गुस्सा जताया। सकलैन मियां के समर्थक देर रात तक आईजी दफ्तर के बाहर जमे रहे।
शुक्रवार की शाम को ककराला में हुए हादसे की खबर मिलने के बाद सकलैन मियां के समर्थक शाहबाद में दरगाह पर जमा हो गए। कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। इकट्ठा हुए लोग जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे आईजी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने विधायक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। फिर वहीं धरने पर बैठ गए। शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैनी मियां हुजूर के साथ पेश आए हादसे पर उनके मुरीद भड़क गए। आइजी दफ्तर घेर लिया। आधी रात के बाद तक हजारों की भीड़ धरना दिए बैठी थी। भीड़ विधायक की गिरफ्तारी होने तक किसी भी कीमत पर हटने को तैयार नहीं थी। डीएम, डीआइजी भीड़ को मनाने में लगे थे, जबकि आइजी आरपी सिंह ककराला के लिए कूच कर गये थे। बदायूं का प्रशासन सकलैनी मियां तक पहुंचने की कोशिश में लगा है ताकि सही स्थिति सामने आ सके। सकलैनी मियां हुजूर के साथ हुए हादसे की इत्तला शहर आने पर उनके मुरीदों का हुजूम सड़कों पर निकल आया। नारेबाजी करती गुस्साई भीड़ ने चौकी चौराहा, शाहदाना और आईजी दफ्तर मार्ग जाम कर दिया। शहर में अचानक एक समुदाय की भारी भीड़ निकल आने पर आला अफसर हरकत में आ गए। भारी फोर्स सड़कों पर उतर आया। चौकी चौराहे पर जाम के कारण लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। लाख कोशिशों के बाद भी भीड़ के न हटने पर फोर्स ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ दिया। भीड़ चौकी चौराहे से तो हट गई पर शहर के दूसरे चौराहों पर मजमा जुटना शुरू हो गया। देर रात अफसरों के साथ फोर्स सड़कों पर गश्त करता रहा। सकलैनी मियां के काफी चाहने वाले ककराला रवाना हो चुके थे। वहीं, शहर में मुरीदों की भीड़ विधायक की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर डटी थी। भीड़ ने पहले चौकी चौराहा और फिर आईजी आरपी सिंह के दफ्तर पर जाम लगा दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई। पीएसी को भी बुला लिया गया। फोन पर सूचनाओं से भीड़ बढ़ती गई। एसपी सिटी अतुल सक्सेना, डिप्टी एसपी एलआईयू विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी राज कुमार, कोतवाल राजा सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। समझाने पर करीब 15 मिनट बाद भीड़ चौकी चौराहा से रवाना होकर आईजी के जोन कार्यालय के सामने पहुंचकर रोड जाम कर दिया। पुलिस के रोकने के बाद कुछ लोग नारेबाजी करते हुए आईजी के आवास में घुस गए। बाकी लोग दरवाजे के सामने बैठकर हंगामा करने लगे। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस बुला ली गई। डीआइजी ने काफी समझाने की कोशिश की। मगर लोग गिरफ्तारी के अलावा कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। फिर प्रमुख पांच लोगों के आईजी से मिलने की बात तय हुई। इसी बीच आईएमसी के मौलाना तौकीर रजा खां, नवाब मुजाहिद हसन खां, मौलाना अदनान रजा, आला हजरत दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी, फाजिल लतीफ कुरैशी, अजहर यार खां, समेत तमाम लोग भी आ गए। भड़की भीड़ को समझाने लगे लेकिन लोग विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। देर रात नवाबगंज के विधायक भगवत सरन गंगवार ने कहा सकलैन मियां के साथ बदायूं में जो कुछ हुआ, वो घोर निंदनीय है। सपा पूरी तरह से सकलैनी मियां के साथ है। देर रात तक भीड़ चौकी चौराहा पर जाम लगाए थी। डीएम सुभाष चंद शर्मा और एडीएम सिटी राजेश कुमार राय भी भीड़ के बीच पहुंच गए। आश्वस्त किया कि जैसा आप लोग चाह रहे हैं, वैसी ही कार्रवाई होगी। डीएम ने मोबाइल पर स्पीकर ऑन करके बदायूं के डीएम से बात कराई। इसके बाद भी भीड़ टस से मस नहीं हुई। तब रात में भीड़ को हाइवे से खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET