U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  लखनऊ में रिटायर्ड कांवेंट टीचर की हत्या
Tags: Convent teacher M.Kazmi slain in her house
Publised on : 2011:09:08       Time 24:33                                 Update on  : 2011:09:08      Time 24:33

लखनऊ, 07 सितम्बर। (उप्रससे)। U P News  राजधानी में आज दिन दहाड़े एक सेवानिवृत वृध्द शिक्षिका की उनके घर में हत्या कर दी गई। महिला अपने घर में अकेली रहती थी। महिला की हत्या की सूचना शाम को उस समय मिली जब कोई व्यक्ति उनके घर आया। कांवेट से सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिवार के लोग आस्ट्रेलिया में रहते हैं तथा वह यहां अकेली रहती थीं।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अन्तर्गत मोहल्ला नरही के गोपाला अपार्टमेंट के समीप स्थित एक अन्य अपार्टमेंट में कांवेट स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका एम काजमी (70) रहती थीं। शाम को कोई व्यक्ति उनके घर पर आया तो देखा घर में से कोई आवाज नहीं आ रही है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो महिला की लाश पड़ी थी। उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। अनुमान किया जा रहा है कि महिला की हत्या आज सुबह किसी समय की गई है। महिला की हत्या के बाद घर में लूटपाट की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित किया गया है।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET