U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'विकीलीक्स का मालिक पागलः मायवती
  मीडिया दलित विरोधी, इसका कृत्य निंदनीय
Tags: WikiLeaks's proprietor is mental patient: Mayawati
Publised on : 2011:09:06       Time 12:32                                 Update on  : 2011:09:06       Time 12:32

लखनऊ, 06 सितम्बर। (उप्रससे)।  U.P.NEWS मुख्यमंत्री मायावती ने विकीलीक्स के खुलासे पर आज प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होने विकीलीक्स के मालिक को पागल करार दिया है और उसे आगरा के पागलखाने में भेजने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने विकीलीक्स के खुलासे पर राजनीति करने पर विपक्ष तथा मीडिया की निदा की है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया का दलित विरोधी चेहरा है तथा इससे सावधान रहने की जरुरुत है।आज दोपहर अपने आवास पर बुलाये गए संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया द्वारा उनकी और उनकी और उनकी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मीडिया एक पक्षीय खबरें दिखा रहा है। यह उसकी दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है। सुश्री मायावती ने कहा कि विकीलीक्स के नाम पर विपक्ष भी घिनौनी राजनीति कर रहा है। उन्होंने ऐसे राजनीतिज्ञों की निंदा की जो इस पर बयान देकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा दिये गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उक्त नेता को कैसे पता कि मैंने अपने सैंडिल लेने के लिए जहाज मुम्बई भेजा था क्या उक्त नेता मेरी सैंडिल लेने उस जहाज में गया था। उन्होंने यह भी कहा कि शायद यह नेता विकीलीक्स के मालिक का पार्टनर है। उन्होंने अपनी रसोई में नौ  रसोइये रखे जाने पर कहा कि यह जारी करने वाले शायद उनकी रसोई में बर्तन साफ करते रहे होंगे। इसीलिए उन्हें पता है कि उनकी रसोई में कितने रसोइये काम करते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे ऐसे मीडिया से सावधान रहें जो इनकी छवि करने का प्रयास कर रहा है। सुश्री मायावती ने कहा कि चूंकि अब विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहा है। इसलिए ऐसे नाटक होते रहेंगे।

सतीश मिश्रा और शशांक शेखर सिंह का कद बढ़ेगा

मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि विकीलीक्स ने उनके कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह और पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा को निशाना बनाया है। उनकी छवि खऱाब करने की कोशिश की गई है। इसलिए अब वे अपनी सरकार और पार्टी में इन दोनों को और अधिक महत्व देंगी तथा उनका कद बढ़ाया जाएगा।
 

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा
Summary: U.P.Chief Minister Ms Mayawati attacked today on WikiLeaks. She said that founder of WikiLeaks is mental disorder.
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET