U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'ट्रेन की चपेट में आकर महिला और दो बेटों की मौत
Tags: Train Accident, Bareilly
Publised on : 2011:09:05       Time 21:12                                   Update on  : 2011:09:05       Time 21:12

अटामांडा के पास रेलवे क्रासिंग पर हुआ हादसा

बरेली। , 05 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar Pradesh News मानव रहित क्रासिंग से गुजर रही बरेली-लालकुआं पैसेंजर टे्रन से बाइक टकराने से एक महिला और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का भाई और टे्रन में सफर कर रहा एक मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना भोजीपुरा के गांव पंडरी खालसा के पे्रमशंकर की पत्नी क्रांति देवी का मायका फतेहगंज पश्चिमी के गांव सफरी में है। वह मायके से छोटे भाई गुड्डू के साथ नानी को देखने थाना भोजीपुरा के गांव घाटमपुर जा रही थी। 4 सितंबर को दोपहर बाद ढाई बजे के करीब गुड्डू अपनी बहन क्रांती और उसके दो बच्चों चार वर्षीय अर्जुन और छह माह के राजीव को लेकर बाइक से घाटमपुर को चला था। आटामांडा सब स्टेशन के सामने हंसा रेलवे क्रासिंग पर वह साढ़े तीन बजे पहुंचा। उस वक्त बरेली से लालकुआं जाने वाली टे्रन गुजर रही थी। गुड्डू बाइक रोककर खड़ा हो गया। बाइक को स्टार्ट रखा हुआ था और गेयर भी पड़ा था। न जाने कैसे उसके हाथ से क्लच छूट गया और बाइक गुजरती टे्रन से टकरा गई। बाइक के टे्रन से टकराते ही पीछे बैठी उसकी बहन क्रांति और दोनों बच्चे उछलकर टे्रन से टकराए। क्रांति और उसके दोनों बच्चों की वहीं मौत हो गई। गुड्डू टे्रन से टकराने से घायल हो गया।
टे्रन में पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव जतीपुर का लालू पुत्र हरीशचंद्र एक डिब्बे के गेट पर बैठा सफर कर रहा था। बाइक उसी डिब्बे से टकराई थी और उसकी टक्कर से लालू नीचे गिर पड़ा। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। गुड्डू और लालू को गंभीर हालत में भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम 5 सितंबर को हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अभियंता नानकचंद भी दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। प्रेमशंकर मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे थे, जिनमें अब सिर्फ बड़ी लड़की सात साल की लक्ष्मी ही बची है। प्रेमशंकर की पत्नी क्रांति देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। प्रेमशंकर ने उसको बुलाने के लिए फोन भी किया था, लेकिन उसने ननिहाल जाने की बात कही थी। आज वह ननिहाल ही जा रही थी कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET