U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  'बरेली में गणपति विसर्जन के दौरान दो युवक रामगंगा में डूबे
Tags: Ramganga river, Ganesh pratima, Bareilly
Publised on : 2011:09:05       Time 21:55                                   Update on  : 2011:09:05       Time 21:55

बरेली 05 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar Pradesh News महानगर के कोने-कोने में स्थापित किए गए रिध्दि सिध्दि के दाता गणपति को श्रध्दालुओं ने गाजे बाजे के साथ धूमधाम से विदा किया। इस बीच शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के दो युवक रामंगगा के चौबारी तट पर डूब गए। देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश में लगे रहे। दोनो के शव नहीं मिले हैं। पुलिस भी मौके पर गोताखोरोें की मदद को लगी है।
गणेश चतुर्थी को महानगर के हर कोने में श्रध्दालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के उदघोष के साथ गजानन की स्थापना कर पूजा अर्चना की थी। सोमवार की सुबह से गणपति की विदाई की तैयारी हुई। श्रध्दालु अपने गणपति को धूमधाम के साथ गुलाल उडाते हुये रामगंगा नदी के चाबारी तट ले गए और विधि विधान के साथ विसर्जन किया। इस दौरान रामगंगा का तट गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर आना के जयकारे लगते रहे। उत्साह और श्रृध्दा के बीच सांय काल सुभाष नगर के ही गणपति विसर्जन के लिये गया महावीर(18) व पंकज 17 वर्ष रामगंगा के चौबारी तट पर डूबने लगे। उसे डूबता देख लोगों ने जब तक शोर मचाया वह नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कुछ साहसी युवक रामगंगा में कूद गए और युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई और युवक की खोज कराने में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक महावीर(18) व पंकज 17 वर्ष का लश नहीं मिले हैं।
सगे भाई की गोली मारकर हत्या
बरेली, 05 सितम्बर। (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के थाना बारादरी क्षेत्र के अन्तर्गत सगे भाई ने छोटे भाई की दिन दहाडे सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी और पति को बचाने आयी महिला को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया।
राजेश उर्फ भूरा 35 वर्ष पिछले तीन वर्ष से अपने निजी मकान जो ग्राम भरतौल में रहा रहा था। लेकिन कुछ दिनों से भरतौल वाले मकान में मन लगने के कारण अभी हाल मेें पैत्रिक मकान मोहल्ला खुर्रम गौंटिया में रहने आ गया था। जो उसके भाइयों को नागवार गुजर रहा था। अन्दर ही अन्दर एसके तीन भाई राजेश घर से बेदखल करने के लिए षडयन्त्र रच रहे थे। आज सायं चार बजे के करीब राजेश घर में हैण्ड पम्प लगवाने के जिल मिस्यिो को लाया। जैसे ही मिस्त्रिाें ने हैण्ड पम्प लगाने का काम शुरू किया उसके दो भाइयों ने हैण्ड पम्प लगाने का विरोध किया। राजेश का कहना था कि मैं जब पहली मंजिल में रहता हूं तो हैण्ड पम्प पहली मंजिल में तो नही लगेगा। हैण्ड पम्प तो जमीन में लगेगा। भाइयों का कहना था कि हैण्ड पम्प लगाने को जमीन नहीं मिलेगीं इसको लेकर भाइयोें के बीच कहा सुनी हुई। मोहल्ले के लोगों ने राजेश का पक्ष लिण् थ्जससे का्रेधित हो कर काले और टिक्का ने बारी बारी से गोली मार दी। राजेश पत्नी अपने पति को बचाने आयी तो उसके भी हमलावरोें ने उस पर भी धार दार हथियार से हमला कर दिया। तत्काल राजेश की पत्नी रुबी पति को लेकर अस्पताल गयी जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल का डीआईजी प्रकाश डी ने मुआइना किया। उन्होने बताया कि हत्या करने वाले तत्काल पकडे जायेगे।

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET