U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  लखनऊ विवि ने नहीं होने दिया आरएसएस प्रवक्ता राममाधव का भाषण
Tags: Lucknow, Youth against corruption, Ram Madhav
Publised on : 2011:09:04       Time 20:54                                   Update on  : 2011:09:04       Time 20:54

लखनऊ, 04 सितम्बर। (उप्रससे)। आर.एस.एस प्रवक्ता राम माधव के यहां यहां आयोजित कार्यक्रम पर लखनऊ विश्व विद्यालय प्रशासन रोक लगा दी। राम माधव को यहां यूथ अगेंस्ट करप्शन द्वारा विवि के मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होना था। वे इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे। ज्ञातव्य है कि अन्ना हजारे द्वारा गत दिनों किये गए अनशन और देश भर में आन्दोलन में लखनऊ के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। उसी क्रम में आज संस्था यूथ अगेंस्ट करप्शन ने मालवीय सभागार में भ्रष्टाचार, जनआन्दोलन और युवा विष्यक सेमिनार का आयोजन किया था। किन्तु लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने द्वारा दी गई अनुमति को आज बगैर किसी कारण के रद्द कर दिया। इससे युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के सभी गेट भी बंद कर दिये गए। गेट नम्बर दो पर युवाओं ने अनुमति रद्द करने के विरोध मे प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राममाधव ने यहा पहुंच कर युवाओं को अपना संदेश दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।
 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET