U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  लेखपालों से संघर्ष में दो वकील मारे गए, छह घायल हुए
  मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, आईजी और कमिश्नर हैलीकाप्तर से घटना स्थल पहुंचे
Tags: Lakhimpur-Khiri
Publised on : 2011:09:03       Time 16:35                                   Update on  : 2011:09:03       Time 16:35

लखीमपुर खीरी, 03 सितम्बर। (उप्रससे)। मोहम्मदी तहीसल में लेखपालो ंके साथ हुए संघर्ष में आज दो वकील मारे गए तथा छह घायल हुए हैं। दोनों वकील एक लेखपाल के अंधाधुंध गोली चलाये जाने से मारे गए हैं। जबकि सभी छह घायल वकीलों को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी रायफल बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार आज पूर्वान्ह जिले के मोहम्मदी तहसील परिसर में वकीलों और लेखपालो ं के बीच विवाद हो गया था। वकील एक लेखपाल को हटाने की मांग कर रहे थे। वकीलों ने प्रशासन पर भी उक्त लेखपाल को हटाने के लिए दबाव बनाया था। इसी विवाद में लेखपाल संघ और वकीलों के बीच संघर्ष हो गया। लेखपाल संघ के लोगों ने वकीलों पर हमला कर दिया। इसी दौरान वकीलों और लेखपालों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी झडप ने उग्र रूप धारण कर लिया। मारपीट और विवाद में एक लेखपाल ने रायफल से वकीलों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग से दो वकील प्रदीप दीक्षित और मुकुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके छह अन्य साथी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तत्काल भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

लखनऊ के मण्डलायुक्त प्रशांत त्रिवेदी और पुलिस महानिरीक्षक सुवेश कुमार सिंह हैलीकाप्तटर से तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उधर राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिये गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभी तक इस मामले में लेखपाल, चपरासी और लिपिक समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किय गया है। एक रायफल 315 बोर बरामद की गई है।
 

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary: Two Lawyers guned down by a group of Lekhpals in Mohammadi a  tehshil of Lakhimpur Khiri. In this clash 6 other lawyers injured
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET