U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  ट्रेन की चपेट में आकर आटो सवार छह लोगों की मौत
Tags: Train no 15716 dn Kishanganj-Ajmer Express
Publised on : 2011:09:03       Time 10:03                                    Update on  : 2011:09:03       Time 10:03  

पटना, 03 सितम्बर। (उप्रससे)। छपरा में एक मानवरहित क्रासिंग पर ट्रेन की टक्कर से आटो रिक्शा में सवार एक ही परिवार के चार लोगों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई। दुघर्टना सारन जिले के सोनेपुर डिवीजन में कल सायं उस समय हुई जब एक आटो रिक्शा चालक एक परिवार के कुछ लोगों को बैठाकर छपरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गांव जुमरी बजरंग के मानवरहित क्रासिंग को पार कर रहा था। रेलवे क्रासिंग को पार करते हुए आटो रिक्शा में तेज गति से छपरा आ रही ट्रेन किशनगंज-अजमेर शरीफ 15716 डाउन  गरीब नवाज एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आटो रिक्शा के परखचे उड़ गए। इसमें सवार ड्राइवर समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। आटो रिक्शा में बरियापुर रायपुर गांव के झगड़ू राय की पत्नी उनका बेटा और बेटी तथा एक अन्य रिश्तेदार सवार थे। सभी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके अलावा पास के गांव के निवासी आटो रिक्शा चालक बाघ सिंह की भी मौत हो गई।

समाचार स्रोतः उप्रससे
Summary: train accident
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET