|
Home>News |
|
Sultanpur मैनेजर की हत्या कर 5
लाख लूटे |
|
Tags: |
|
Publised
on :
2011:09:02
Time 12:59
Update on :
2011:09:02
Time 12:59 |
|
सुल्तानपुर, 02 सितम्बर। (उप्रससे)। जिले
में आज दुस्साहसिक बदमाशों ने दिन दहाड़े
एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर की हत्या करके
पांच लाख रूपये लूट लिये। लूट और हत्या की
इस घटना से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाशी
में अभियान चलाया है।
उ.प्र.समाचार सेवा के जिला संवाददाता के
अनुसार जिले के पयागीपुर स्थित बजरंग आटो
सेंटर के मैनेजर रामकुमार सुबह करीब साढे
दस बजे कैश जमा करने बैंक जा रहे थे। पंप
के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें
गोली मार दी। गोली लगने से मैनेजर
रामकुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
मैनेजर की हत्या कर बदमाश पांच लाख रूपये
भरा बैग लेकर भाग गए। दिन दहाड़े हुई हत्या
और लूट की वारदात से जिले में सनसनी फैल
गई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर
मामले की छानबीन शुरु की है। बदमाशों की
तलाश के लिए जिले भर में तलाशी अभियान
चलाया जा रहा है। सभी बैरियरों पर नाकेबंदी
की गई है। दुपहिया वाहनों की सघन जांच की
जा रही है। |
|
समाचार स्रोतः
Ashok Jaiswal, Correspondent, Sultanpur
District |
|
Summary: |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |