|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

घाटी के जनप्रतिनिधियों से मिले यूरोपीय सांसद

Tag:  Shrinagar, Jammu & Kashmir, European Union MP, DelegationJammu-Kashmir, Congress

 Web Title - J&K: EU MP,s meet to chief secretary and DGP

श्रीनगर, 29 अक्टूबर 2019। (उप्रससे)।  यूरोपीय सांसदों का दल मंगलवार को पूर्वान्ह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयर पोर्ट से यहां  पांच सितारा होटल पहुंचा। इस दौरान घाटी में कुछ लोगों ने प्रतिष्ठान बंद किये। वहीं कई स्थानों पर विरोध के चलते लोगों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही 23 सांसदों के प्रतिनिधि मण्डल को राज्य के अधिकारियों ने यहां की स्थिति से अवगत कराया। सांसद स्थानीय पार्षदों और निर्वाचित बीडीसी सदस्यों से भी मिले।

पांच सितारा में यूरोपीय सांसदों से मिलने राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सांसदों को जम्मू कश्मीर के हालात से अवगत कराया। उन्हें 5 अगस्त को धारा 370 हटाये जाने तथा जम्मू कस्मीर को दो हिस्सों में बांटने के बाद की स्थिति से अवगत कराया। कुछ सांसद होटल के नजदीक ही स्थित एक झील में नौका विहार करने गए। जबकि कुछ सांसदों ने डल झील का भ्रमण किया।

ज्ञातव्य है कि यूरोपीय संघ का 27 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल एक निजी गैर सरकारी सगठन के आमंत्रण पर जम्मू कश्मीर के दौरे पर  आया है। लेकिन, इनमें से चार सांसद दिल्ली से कश्मीर नहीं आये। केवल 23 सांसद ही श्रीमगर पहुंचे हैं। उधर इस दौरे का कांग्रेस ने विरोध किया है और विदेशी सांसदों के प्रतिनिधि मण्डल को कश्मीर घुमाने पर ऐतराज जताया है। जबकि, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डा. सुब्रमण्यम स्वामी ने दौरे को अनुचित बताया।

 

यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा कूटनीतिक त्रासदीः कांग्रेस आतंकियों ने घाटी में पांच बंगाली मुसलमान मजदूरों की हत्या की
क्यों चर्चा में है यूरोपीय सांसदों का कश्मीर दौरा यूरोपीय सांसद मंगलवार को करेंगे कश्मीर का दौरा
कन्या सुमंगला योजना से संवरेगा बालिकाओं का भविष्य आंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री प्राइमरी स्कूल
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को बहुमत, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन मुर्मू जम्मू कश्मीर पहले उप राज्यपाल, मलिक का गोवा तबादला
हरियाणा विधान सभा चुनावः बहुमत से चूकी भाजपा, जेजेपी ने उ.प्र.विधान सभा उप चुनावः भाजपा ने सात, सपा ने तीन सीटें जीतीं
हरीश रावत स्टिंग प्रकरण में FIR, पत्रकार उमेश कुमार भी आरोपी धारा 370 हटाने के कार्य को संघ ने बताया अभिनन्दनीय
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharseva@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET