U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  LUCKNOW में चैकिंग के दौरान बस पलटी, दो महिलाओं की मौत
Web Titele : Bus accident 2 died
Tags: chinhat
Publised on : 30 October 2014  Time 20:19
 

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में गुरुवार तड़के आरटीओ द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेण्टर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस अजमेर से बहराइच जा रही थी। इसमें तकरीबन 75 लोग सवार थे। सभी लोग बहराइच लौट रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चिनहट के पास आरटीओ विभाग की ओर से चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक अफसर ट्रक के चालक से अवैध वसूली कर रहा था। इस बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी, जिस पर ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, जिस पर ट्रक एक बस में जा टकराया। इस भीषण टक्कर में ट्रक और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस वहां पहुंची और बस में सवार लगभग 75 यात्रियों में से दो दर्जन यात्रियों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

कूल काॅर्नर में आग से लाखों का नुकसान
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड इलाके में एलडीए बाजार में स्थित कूल कार्नर में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग से लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुकान के मालिक राकेश जायसवाल सुबह जब दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी उनकी पड़ोस के दुकानदार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं बाहर आ रहा है। इस खबर से वह घबरा गए और दुकान पर पहुंचे, जहां आग की लपटें देख उन्होंने दमकल विभाग व पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी वहां पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर दुकान का सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर की खुदकुषी
लखनऊ। राजधानी के बाजारखाला इलाके में शराब पीकर घर आए पति ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, बाजारखाला इलाके में स्थित ऐशबाग में रहने वाली माधुरी का 45 वर्षीय पति संतराम बुधवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। शराब पीकर आने से नाराज़ माधुरी ने उसे समझाया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिसके बाद खाना खाकर संतराम अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह माधुरी ने उसे कमरे से गायब देखा तो उसे तलाशते हुए वह बाहर आई, जहां पति की लाश फंदे से लटकती देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिक्शा चलाता था।

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET