U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  म.प्र. में भाजपा की 25 हजार कार्यकर्ताओं से स्थानीय सरकार बनाने की तैयारी
Web Titele : bjp ready for local boodies election
Tags: Mdhya Pradesh , BJP
Publised on : 30 October 2014  Time 20:18
 

Bhopal, भोपाल। प्रदेश भाजपा आगामी नगरीय निकाय चुनाव फतह करने के लिए नई रणनीति के तहत कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुक्त कांग्रेस के सपने को साकार करने में जुटी मप्र भाजपा प्रदेश में 25 हजार ऐसे कार्यकर्ता तैयार कर उन्हें संकल्प दिला रही है, जो आगे चलकर पार्टी के कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना को साकार करेंगे। इसकी शुरुआत पार्टी प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प अधिवेशन के रूप में की जा रही है। इसमें पार्टी के प्रदेशभर के करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को संकल्प दिला रही है, यह कार्यकर्ता न सिर्फ प्रदेश में पार्टी की नींव मजबूत करेंगे, बल्कि आगामी माह में नगरीय निकायों में भाजपा की विजय फतह करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं को बांटेंगे तुलसी, नर्मदाजल और श्रीमद्भगवत गीता
पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता संकल्प अधिवेशन में आ रहे प्रदेशभर के 25 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी तुलसी का पौधा, नर्मदा जल और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति सौंपेगी। यह सामग्री कार्यकर्ताओं को दी जाएगी, जो न सिर्फ यह इसे सत्कार परिवार को सौंपेंगे, बल्कि अपने-अपने नगर भी ले जाएंगे। पार्टी ने इसे संस्कार, प्रकृति और परंपरा से जोडऩे हुए इससे पार्टी को फायदा पहुंचने की बात कही है।

सत्कार परिवार के यहां रुकेंगे 25 हजार कार्यकर्ता
भाजपा के दो दिवसीय संकल्प अधिवेशन का गुरुवार से शुभारंभ हो रहा है। यहां प्रदेशभर से आने वाले 25 हजार कार्यकर्ताओं को स्थानीय कार्यकर्ताओं के यहां रोका जाएगा। यह परिवार सत्कार परिवार कहे जाएंगे। इनमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी शामिल हैं। उनमें यहां सीएम हाउस में भी चार कार्यकर्ता रुकेंगे। इनमें एक झाबुआ, मंडला, सागर, उज्जैन और रीवा के एक-एक कार्यकर्ता शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री भी करेंगे शिकरत
भाजपा के इस महत्वपूर्ण आयोजन में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इनमें वैंकेया नायडू, प्रकाश जावड़ेकर, सुषमा स्वराज, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, अनंत कुमार, राजनाथ सिंह और प्रभात झा शामिल होंगे। यह नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरव के साथ आगामी योजना, उपलब्धियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए मार्गदर्शन करेंगे। अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शिवराज और मंत्री गिनाएंगे उपलब्धियां
पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन में पार्टी की अब तक की यात्रा के साथ जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यही उपलब्धियों के सहारे यह कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत की राह आसान करेंगे।
इंवेस्टर्स समिट की दिखाई जाएगी सीडी
अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की सीडी भी दिखाई जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि प्रदेश में आगामी दिनों में 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश होने जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, बल्कि इससे प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर भी बदल सकेगी।

पार्टी ने लगाई प्रदर्शनी
भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा की गौरवशाली परंपरा और नीतियों से अवगत कराने के लिए अधिवेशन स्थल पर चार प्रदर्शनियां भी लगाई हैं। इनमें पहली प्रदर्शनी जनसंघ से भाजपा के सफर पर आधारित है। वहीं दूसरी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आइडियाज और सपनों को उकेरा गया है। तीसरी प्रदर्शनी में मप्र सरकार के विकास के नए आयाम और चैथी प्रदर्शनी में 2016 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर आवरण तैयार किया गया है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के साथ ही मौजूदा भाजपा, केंद्र सरकार और मप्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचाया जाएगा।S

   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET