U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  Fake encounter: एसओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा
Tags: Meerut, Hastinapur Police station officer (SHO) Harsharan Sharma, F.I.R, D.I.G.Meerut Prem Prakash
Publised on : 2011:10:02       Time 18:35                                 Update on  : 2011:10:02       Time 18:35

मेरठ, 02 अक्टूबर। (उप्रससे)। Meerut, 0ct 2, 2011, U.P.Web News. हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुए कुलदीप मुठभेड़ मामले में आज थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में ब्लाक प्रमुख के पुत्र राजेन्द्र पहलवान, विपिन पोसवान और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि थाना क्षेत्र में युवक कुलदीप को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार दिया था। इसपर क्षेत्र में हंगामा हो गया।

उ.प्र.समाचार सेवा Uttar Pradesh Samachar Sewa को प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप मुठभेड़ मामले ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया जब इस मामले में कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने हस्तक्षेप किया और जिले में सर्वदलीय पंचायत बुलाकर कुलदीप के परिवार को न्याय दिलानें का संकल्प लिया। ज्ञातव्य है कि कुलदीप गुर्जर जाति का था। उसके मारे जाने से क्षेत्र के गुर्जरों में आक्रोश हो गया तथा सभी राजनीतिक दलों के गुर्जर नेता इस मामले पर एकमत होकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी मामले में परसों हुई सर्वदलीय पंचायत में अपनी पक्ष रखने पहुंचे प्रदेश के मंत्री को जनता ने दौड़ा लिया था। उनके साथ धक्का मुक्की की गई थी और कपड़े फाड़ दिये गए।क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary: Kuldeep encounter case: FIR Lodged against sho

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET