U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

राजधानी से कटकर दो की मौत, दो घायल

Publised on : 2011:10:07       Time 22:50                                  Last  Update on  : 2011:10:07       Time 22:50          

कौशाम्बी, 0 7 अक्टूबर। (उप्रससे)। दशहरा मेला देखने गए दो लोगों की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग रात्रि करीब एक बजे राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे कुछ लोग दशहरा मेला देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मनौरी रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से थाना चरवा के चिल्ला सहबाजपुर निवासी कु. योति (18), श्रीमती प्रभा (23) की राजाधानी के चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि फतेहपुर के खागा निवासी सुनील (28) व अतर बाबू (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छापेमारी में बिजनौर पुलिस को मिली स्टेनगन
बिजनौर, 0 7 अक्टूबर। (उप्रससे)। अवैध हथियारों की तलाश में की जा रही छापेमारी के दौरान पुलिस को स्टेनगन बरामद हुई है। यह स्टेनगन सेना, पुलिस या पीएसी से लूटी या चोरी की गई है। पुलिस ने स्टेनगन के साथ अभियुक्त के घर से नाइन एमएम के कारतूस भी बरामद किये हैं। स्टेनगन की बरामदगी के बाद से पुलिस में इसके यहां तक पहुंचने को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। हालांकि छापेमारी के दौरान ही स्टेनगन रखने वाला अभियुक्त घर से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बढापुर को सूचना मिली थी कि ग्राम हरकिशनपुर में योगेन्द्र पाल चौहान के घर में अवैध हथियारों का जखीरा है। पुलिस ने इस सूचना पर उसके घर पर छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान योगेन्द्र पल घर से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने तलाशी में घर में रखे एक बक्शे के ऊपर से स्टेनगन नम्बर BO-439974 STFNMKT बरामद कर ली। इसके साथ ही पुलिस को नाइन एमएम के 10 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह स्टेनगन पुलिस पीएसी या सेना से चोरी की गई है अथवा किसी पुलिसकर्मी से लूुटी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET