U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

हैदराबाद के दो बच्चे सरयु नदी में डूबे

Publised on : 2011:10:06       Time 19:44                                   Update on  : 2011:10:06       Time 19:44   

दो डिप्टी एसपी का तबादला
लखनऊ, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। शासन ने आज दो पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किये हैं। मुरादाबाद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मो.तारिक को पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज कानपुर स्थानान्तरित किया गया है। जबकि पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सर्वानन्द सिंह को पीएसी की 37 वीं वाहिनी कानपुर में स्थानान्तरित किया गया है।
हैदराबाद के दो बच्चे सरयु नदी में डूबे
अयोध्या, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। हैदराबाद से अयोध्या दर्शन को आये एक परिवार के दो बच्चे की आज आज सरयु स्नान के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों के शव गोताखोरों की मदद से निकाले गए हैं। डूबे बच्चों के शव निकालने में बिलम्ब होने पर स्थानीय लोगों ने मार्ग पर जाम भी लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद के साईंनाथपुरम् स्थित काकर लाइट अपार्टमेंट निवासी चार्टर्ड एकाउण्टेंट सी.बी.रमन यहां दर्शन पूजन के लिए आये थे। आज सुबह सरयु नदी में स्नान के लिए नयाघाट पर गए। जहां स्नान करते समय उनके दो बेटे विनय (13) व विवेक (8) नदी में डूब गए। बच्चों के डूबने पर परिवार में कोहराम मच गया। तत्काल स्थानीय गोताखोरों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया किन्तु सफल नही हो सके। दोनों बच्चों के शव नदी से निकाल लिये गए हैं। एक बच्चे का शव देर से मिलने पर स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम किया।
जौनपुर में नाव पलटने से दो लोगों की डूबकर मृत्यु
जौनपुर, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। गोमती नदी पार करके दुर्गा मन्दिर पर पूजा के लिए जा रहे श्रध्दालुओं से भरी एक नाव पलट गई। इससे नदी में 15 लोग डूब गए। डूबे लोगों में से गोताखोरों ने 13 लोगों को सकुशल निकाल लिया। जबकि दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चकप्यार अली घाट पर एक नाव पलट गई। इस नाव पर सवार होकर लोग दुर्गा मन्दिर पूजा के लिए जा रहे थे। डूबे 13 लोगों को निकाल लिया गया। जबकि रमेश (24) व श्रीमती गीता की डूबने से मृत्यु हो गई।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET