U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

यूपी के चुनाव के लिए कांग्रेस ने 62 प्रत्याशी घोषित किये

Publised on : 2011:10:06       Time 15:50                                   Update on  : 2011:10:06       Time 15:50    

लखनऊ, 06 अक्टूबर। (उप्रससे)। विधान सभा चुनाव 2012 के लिए आज कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में रूहेलखण्ड के प्रत्याशियों समेत 62 नाम घोषित किये गए हैं। शाहजहांपुर की सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिये गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नई दिल्ली में जारी सूची के अनुसार कटरा से वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, तिलहर से सुनीता कोविद सिंह, पुवांया (सु.) चेतराम, पलिया से विनोद तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पीलीभीत, बदायुं, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर, उरई, महोबा के प्रत्याशियों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस ने इस सूची में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किये। क्योंकि यहां राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन की बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि लोकदल के गठबंधन अन्तिम चरण में है। इसलिए लोकदल के प्रभाव वाले जिलों में प्रत्याशियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा रहा है।

Download Condidate List-1            Download Condidate List-2

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET