U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  बारुदी सुरंग से हमले की नक्सली योजना विफल
Tags: 
Publised on : 2011:10:01       Time 23:02                                 Update on  : 2011:10:01       Time 23:02

सोनभद्र, 01 अक्टूबर। (उप्रससे)। बारुदी सुरंग से नक्सली जिले में एक बहुत बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। किन्तु सुरक्षा बलों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस और सीआरपीएफ ने जिले मे एक ऐसी सुरंग खोज ली जिसमें 80 किग्रा घातक विस्फोटक लगाया गया था। सुरंग में 25-25 किलो वजनी बम लगाये गए थे। इनपर से होकर गुजनने वाला पुलिस या अध्दसैन्य बलों के वाहनों के परखचे उड़ सकते थे।
नक्सली अस्सी किलो बारुद से पुलिस बल को उडाना चाहते थे। वे पुलिस पार्टी पर हमला करके उनके असलहे लूटना चाहते थे तथा अधिक से अधिक पुलिस बल को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। इस योजना की जानकारी मिलने पर कल थाना कोन व थाना चोपन की पुलिस ने सीआरपीएफ की 148 वीं बटालियन के सहयोग से क्षेत्र में काम्बिंग की। काम्बिंग के दौरान पुलिस को पोखरिया डुमरखोड़ा व परसी गांव के बीच मार्ग में एक सुरंग बिछी मिली। इसमें 80 किग्रा विस्पोठक दबाया गया था। बारुदी सुरंग में 25-25 कि ग्रा के दो, 12 किग्रा का एक व 6-6 किग्रा के दो प्लास्टिक कंटेनर व एक स्टील कंटेनर, 10 डेटोनेटर व दो बण्डल फ्यूज वायर बरामद हुआ। पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम को बुलाकर विस्फोटकों को निष्क्रिय कराया।
मेरठ में गोली मारकर व्यापारी को लूटा
मेरठ, 01 अक्टूबर। (उप्रससे)। नगर में बीती रात बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर उनके हाथ से बैग लूट लिया। पुलिस ने लूट के मामले में आज एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौचंदी अन्तर्गत हापुड़ निवासी संजय गुप्ता से बदमाशों ने गोली मारकर बैग छीन लिया था। व्यापारी संजय गुप्ता रिक्शे में सवार होकर जा रहे थे। इस सम्बंध में पुलिस ने आज इमरान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया बैग और एक पिस्टल बरामद हुआ है।
वाराणसी में गोली मारकर हत्या
वाराणसी, 01 अक्टूबर। (उप्रससे)। थाना दशाश्वमेध क्षेत्र में बीती शाम एक व्यक्ति की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करायी है। इसमे ंएक व्यक्ति को नामजद किया गया है। थाना दशाश्वमेघ पर संजय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा है कि कल उनके घर में घुसकर पिता गोपाल यादव (42) की रामबाबू यादव व दो अन्य ने गोली मारकर हत्या कर दी।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET