U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  आशीष गुप्ता लखनऊ रेंज के नए आईजी
Tags: I.P.S. Aheesh Gupta, A.P.Maheshwory, Suvesh Kumar Singh
Publised on : 2011:10:01       Time 21:11                                 Update on  : 2011:10:01       Time 21:11

तीन आईपीएस के तबादले

लखनऊ, Lucknow 01 अक्टूबर। (उप्रससे)। पुलिस महानिदेशक की कुर्सी पर ब्रजलाल की प्रोन्नति के साथ ही आज शासन ने लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक को भी बदल दिया है। इस पद पर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशीष गुप्ता को तैनात किया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। वे अभी तक प्रतीक्षारत थे।
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ का पद संभाल रहे सुबेश कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेश अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद स्थानान्तरित कर दिया है। वे पुलिस महानिरीक्षक से अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत हो गए थे किन्तु अभी तक वे आईजी का कार्यभार ही संभाल रहे थे। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था आन्नद प्रकाश माहेश्वरी को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET