U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सपा ने साइकिल रैली से एनसीआर में कराया मजबूत उपस्थिति का एहसास
Tags: 
Update on  : 2011:08:31       Time 23:38                                Update on  : 2011:08:31       Time 23:38 

पूर्व सपा सरकार की प्राथमिकताओं को लागू किया जाएगा: अखिलेश यादव
गाजियाबाद, 02 अक्टूबर। (उप्रससे)। समाजवादी पार्टी ने आज एनसीआर में अपनी मजबूत उपस्थिति का एहसास कराने के लिए नगर में साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और युवा नेता अखिलेश यादव ने किया। साइकिल रैली में भारी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली करीब 15 किमी की यात्रा तय करके लोहिया पार्क पर समाप्त हुई। नगर में रैली का भव्य स्वागत किया गया।
              स्थानीय लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर अखिलेश यादव द्वारा माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ इस रैली का समापन साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित लोहिया पार्क पर डा0 लोहिया की प्रतिमा पर श्रध्दासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मोहन सिंह (सांसद) तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरूआत की गई। साइकिलों का 5 किलोमीटर लम्बा काफिला जिस रास्ते से निकला हजारों का जनसमूह उनकी अगुवानी को उमड पडा। आज इस रैली के 15 किमी0 मार्ग पर हर तरफ समाजवादी पार्टी के लाल झंडे और लाल टोपियाें का ही नजारा दिख रहा था। अरथला, मोहननगर में धर्मवीर डबास और अलाउद्दीन ने अखिलेश यादव को सिक्कों से तौला और उन्हें दो लाख रूपये की थैली भी भेंट की।                                                    
           सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिल्ली की सीमा से प्रारम्भ हो गयी है।  प्रदेश में भ्रष्टाचार, अन्याय और उत्पीड़न चरम पर है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं है। श्री यादव ने आह्नन किया कि आगामी विधान सभा चुनावों में जनता शोषण और अत्याचारों से मुक्ति के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार को बहुमत देकर जिताए। श्री यादव ने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुलायम सिंह यादव ने जनहित के जो काम शुरू किये थे, उन्हें फिर से शुरू कराया जायेगा। किसानों, नौजवानों और महिलाओं तथा मुस्लिमों के लिए जो कल्याण योजनाएं शुरू की गयी थी, उन्हें प्राथमिकता से लागू किया जायेगा।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET