U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

बरेली में बस नहर में गिरी, 6 की मौत

Publised on : 2011:10:07       Time 20:21                                   Update on  : 2011:10:07       Time 20:21         

बरेली, 07 अक्टूबर। (उप्रससे)। पीलीभीत मार्ग पर रोडवेज की बस के नहर में गिरने से आज छह यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 16 लोग घायल हो गए। बस पीलीभीत डिपो की थी।
जानकारी के अनुसार दोपहर पीलीभीत डिपो की बस नम्बर यूपी 25 ए-ई 0222 आज दोपहर बरेली आ रही थी। यहां से करीब 10 किमी दूर इातनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बस सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर शारदा नहर में गिर कर पलट गई। बस गिरने से उसमें सवार प्रेमवती (40), जाहिरा (45), राधिका (बीस दिन), एक अज्ञात पुरुष तथा बालक की मौत हो गई। दुर्घटना में 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बरेली का रोटरी मेला: आईजी के जाते ही अराजक तत्वों का राज
बरेली, 07 अक्टूबर। (उप्रससे)। नगर में जिस मेले का उद्धाटन आई जी पुलिस ने किया उसमें कानून की धाियां उड़ा दी गईं। आई जी के जाते ही मेला अव्यवस्था का शिकार हो गया। मेले पर मनचलों और उच्चकों का कब्जा हो गया। उन्होंने जहां तमाम लोगों की जेबें साफ कर दीं, वहीं मनचलों की हरकतों से लड़कियों को इात बचाना मुश्किल हो गया। कई परिवारों को बीच में ही मेला छोड कर चले जाना पड़ा। हालांकि मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था से मेला व्यवस्थापकों ने इनकार किया है।
ज्ञातव्य है कि नगर में प्रसिद्दि रोटरी मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष भी रोटरी क्लब बरेली साउथ ने 27 वां विराट दशहरा मेला आयोजित किया। आज इस मेले का आयोजन आई जी बरेली परिक्षेत्र राजेश प्रताप सिंह ने किया। आई जी के मेला का उद्धाटन करके चले जाने के बाद इस पर अराजक तत्वों का कब्जा हो गया। यहां उन्होंने मनमानी की। तमाम लोगों की जेबें साफ हुई तो मनचलों ने भी लड़कियों और महिलाओं के साथ अभद्रता की। कई लड़कियों और महिलाओं ने छेड़छाड़ के कारण मेले को बीच में ही छोड़ दिया। जिस मेले का उद्धाटन पुलिस महानरीक्षक से कराया गया, उसमें कानून व्यवस्था की धाियां उड़ा दी गईं। आयोजकों और स्थानीय पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया। आयोजकों ने मेले की व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से उपेक्षा दिखायी।
उधर मेला निदेशक संजीव अग्रवाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम हैं। उन्होंने मेले में किसी तरह की कोई घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेले में उनकी सिक्यूरिटी काम कर रही है। सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम हैं। मेले में छेड़छाड़ या जेब कटने की किसी भी घटना से उन्होंने पूरी तरह इनकार किया है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET