U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला
Tags: Aligarh
Publised on : 2011:10:01       Time 21:46                                 Update on  : 2011:10:01       Time 21:46

-यू.पी.समाचार सेवा-U.P.Samachar Sewa
अलीगढ़, Aligarh 01 अक्टूबर। पशु व्यापारी को लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को आज ग्रामीणों ने लाठी डण्डों से पीट-पीट कर मार डाला। जबकि इनके साथी दो बदमाश भागने में सफल रहे। पांचों बदमाश एक कार से लूटपाट करके गांव की ओर भागे थे। यहां ग्रामीणों और पुलिस से हुई मुठभेड में उन्होंने एक ग्रामीण को गोली मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें लाठी डण्डों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मारे गए दो बदमाशों की शिनाख्त हो गई है, ये इसी जिले के निवासी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बुलन्दशहर के खुर्जा का निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद रईस जिले के कस्बा पिसावां आ रहे थे। मार्ग में ग्राम राउपुर के पास एक अल्टो कार नम्बर यूपी 81 एन-7931 पर सवार पांच बदमाशों ने रईस को रास्ते में रोककर लूट लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर इससे मोबाइल और 30 हजार रूपये छीन लिये। लुटे हुए व्यापारी ने इसकी सूचना तत्काल थाना पिसावां पर दी। पुलिस ने आसपास के थानों तथा गांवों के प्रधानों को सूचित करके बदमाशों की तलाशी शुरु कर दी। भागते हुए बदमाश 14 किमी दूर ग्राम पलसेड़ा में ग्रामीणों द्वारा घेर लिये गए। घिर जाने पर ये गाड़ी छोड़कर खेतों में भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे एक गोली पलसेड़ा के ही निवासी अध्यापक संजय सिंह को लग गई। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे ग्रामीण और यादा उत्तेजित हो गए तथा उन्होंने बदमाशों को घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरु कर दिया। ग्रीमीणों ने तीन बदमाशों को घेर कर लाठी डण्डों से इतना अधिक पीटा की उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बदमाश निकल भागने में सफल रहे।
मारे गए बमाशों की शिनाख्त थाना खैर के ग्राम मथना निवासी सिध्दान्त और थाना गोंडा े ग्राम कासका निवासी भूरी के रूप में हुई है। मारे गए तीसरे बदमाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि गोली लगने से घायल अध्यापक संजय सिंह को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से कार अल्टो, तीन मोबाइल, 19 हजार दो सौ रूपये तथा तीन तमंचे 315 बोर बरामद हुए हैं।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET