U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
जन आकांक्षाओ के अनुरूप सपा की सरकार बनवाने में जुटें: मुलायम सिंह

Tags:

First Publised on : 2011:10:29       Time 22:14       Last  Update on  : 2011:10:30       Time 07:42

लखनऊ, 29 अक्टूबर। (उप्रससे)। प्रदेश की बसपा सरकार की नाइंसाफी, लूट, रिश्वतखोरी और अत्याचारों का डटकर मुकाबला करें और वर्ष 2012 के विधान सभा चुनावों में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं ताकि सन् 2014 में केन्द्र में सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी की निर्णायक भूमिका रहे।इस उद्बोधन के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव  ने आज पार्टी नेताओं का हौसला बढाते हुए कहा कि वातावरण हमारे पक्ष में है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। आम चर्चा है कि बसपा जाएगी और समाजवादी पार्टी आएगी। अब यह चुनाव जीतने के लक्ष्य को लेकर सभी को मैदान में डट जाना है। जन-जन तक समाजवादी पार्टी की विचारधारा, नीति कार्यमों और उपलब्धियों को पहुॅचाने के लिए अथक परिश्रम करना है। इस बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मोहन सिंह, नेता विरोधीदल शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री डा0 वकार अहमद शाह, बिशम्भर प्रसाद निषाद, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए यह चेतावनी भी दी कि वे व्यापक जनसम्पर्क और प्रचार में कोई कोर कसर न रखें। कमजोर प्रत्याशियों को एक पखवाड़े का समय है। उसके बाद उनकी समीक्षा होगी।  इसमें कोई ढील नहीं होगी क्योंकि हमें हर हाल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। उन्होने बूथ कमेटी और क्षेत्रीय कमेटी की सयिता पर बल दिया। श्री यादव ने प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टाचारी, अत्याचारी और तानाशाह बताते हुए कहा कि सत्ता का भीषण दुरूपयोग किया जा रहा है। पुलिस अत्याचार पर उतारू है। अन्याय से सभी त्रस्त है। जनता अपमानित हो रही है। ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार हो रहा है। यह सरकार कमीशनखोर है।

उन्होने कहा कि साढे चार वर्षो में समाजवादी पार्टी संघर्ष के मोर्चे पर आगे रही है। जनांदोलनों में नौजवानों के हाथ पैर टूटे है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लादे गए है। उनका बुरी तरह उत्पीड़न हुआ है। ऐसे हालात में बदलाव के लिए अगुवाई समाजवादी पार्टी को करनी हैं। हम सबको जनता को निराश नहीं करना है। श्री यादव ने याद दिलाया कि प्रदेश में गम्भीर समस्याएं है तो सीमा पर चीनी अतिमण बढ रहा हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न जुड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी को ऐसे में राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। राष्ट्रीय राजनीति में समाजवादी पार्टी की प्रभावशाली हस्तक्षेप की स्थिति तभी बनेगी जब प्रदेश में उसकी सरकार होगी।

श्री यादव ने इस अवसर पर फिर जोर देकर कहा कि सन् 2012 में उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामों से राष्ट्रीय राजनीति को दिशा मिलेगी। जनता बसपा सरकार की काली करतूतों की माफी नहीं देना चाहती है। कांग्रेस और बसपा दोनों भ्रष्टाचारी है। भाजपा सांप्रदायिकता का जहर फैलाती है। उन्होने कहा हम यह संकल्प लेकर जाएं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। समाजवादी पार्टी की स्पष्ट विचारधारा है। समाजवादी रास्ते पर चलकर ही समता और समृध्दि सम्भव है।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET