कुशीनगर 29 अक्टूबर। (उप्रससे)। भगवान
बुध्द की परिनिवार्णस्थली में भाजपा ने
अपनी दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारणी की बैठक
शनिवार से शुरू कर दी। लोटस निक्कों होटल
में भाजपा की दो दिवसीय इस बैठक को उत्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्य मंन्त्री व भाजपा
के पूर्व रार्ष्टीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह
ने दीप प्रज्वलित कर शुरू किया। बैठक के
माध्यम से अपने भाजपा सदस्यों को सम्बोधित
करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ही
एक ऐसी पार्टी है। जिसने भ्रष्टाचार का
खुल कर विरोध किया है।
भाजपा
प्रदेश कार्यकारणी की दो दिवसीय इस बैठक
को भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने सम्बोधित
किया। भाजपा अपनी कार्य समिति की इस बैठक
के माध्यम से विधान सभा चुनाव 2012 में
कुछ नया करने की रण नीति बना रही है।
कार्यसमिति इस दो दिवसीय बैठक में आगामी
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों
पर विचार करने बाली है। ज्ञातव्य हो कि
लगभग आठ महीना बाद हो रही भाजपा की प्रदेश
कार्यसमिति की इस बैठक राजनाथ, लालजी
टण्डन, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय
कटियार, योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश
के भाजपा से संबंध रखने वाले सभी बडे नेता
मौजूद रहें। |