U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
तारक  मेहता का उल्टा  चश्मा के जेठा लाल पहुंचे शांतिकुंज

Tags: Jetalal artists of Tarak Mehta Ka Ulta Chashma, Shantikunj, Haridwar, Gayatri Mahakumbh

First Publised on : 2011:10:27       Time 22:15       Last  Update on  : 2011:10:28       Time 10:30

कहा-गोकुलधाम सोसायटी के निवासी भी आयेंगे गायत्री महाकुंभ में

हरिद्वार, 27 अक्टूबर। लोकप्रिय धारावाहिकतारक मेहता का उल्टा चश्माके जेठालाल, उनके पिता बापू जी, पुत्र टप्पू, पत्नी जया, मिस्टर अय्यर उनकी पत्नी बबिता डा. हाथी समेत गोकुल धाम सोसायटी के सभी प्रमुख कलाकार गायत्री महाकुंभ में शिरकत करने हरिद्वार आयेंगे। यह जानकारी आज यहां शांतिकुंज आये जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने दी। वे यहां गुजराती नव वर्ष मनाने आये थे।

अपने पूरे परिवार के साथ आज सुबह शांतिकुंज  पहुंचे दिलीप जोशी गायत्री  परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम  शर्मा आचार्य की समाधि   प्रखर प्रज्ञा स्थल पहुंचे।  उसके बाद उन्होंने शांतिकुंज  के अन्य स्थलों का भ्रमण किया।  श्री जोशी गायत्री परिवार के अनुयायी हैं और उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चशमा धारावाहिक के अन्य कलाकारों के साथ सौ एपीसोड पूरे होने पर गायत्री महायज्ञ किया था। उन्होंने यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या से मुलाकात की और गायत्री महाकुंभ की तैयारियों का जायजा भी लिया। उनको गंगा वृक्ष अभियान के तहत एक पौधातरूप्रसादस्वरूप भेंट किया गया। जोशी शांतिकुंज से वैरागी द्वीप गये जो खासतौर से गुजरात से आये अनुयायियों के लिए स्थापित किया गया है। वे भी गुजरात के रहने वाले हैं। वहां उन्होंने अपने प्रदेश के लोगों के साथ नया वर्ष मनाया। गौरतलब है कि गुजराती नव वर्ष दीपावली के अगले दिन शुरू होता है।

जोशी अपनी पत्नी  जयमाला, मां मुक्ताबेन   पिता विठ्ठल भाई जोशी  बेटी नियति, बेटे ऋतिविक के साथ बद्रीनाथ, ऋषिकेश की यात्रा करके लौट रहे थे।  उन्होंने बताया कि मैं  शांतिकुंज सबसे पहले 1987 में  आया था। उस वक्त मैं एक छोटा सा रेवल एजेन्ट था।  मैं अपनी पत्नी जयमाला के साथ हनीमून मनाने निकला  था और यहां मेरी मुलाकात युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा से हुई  थी। उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम तक पहुंच  सका हूं। वे यहां ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान भी गये जो विज्ञान और आध्यात्म का समन्वय न्द्र है।      
 

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET