U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
यूपी पुलिस ने साढ़े तीन घंटे के अभियान में पकड़े 1783 अवांछित

Tags:

First Publised on : 2011:10:26       Time 21:57       Last  Update on  : 2011:10:26       Time 21:57  

लखनऊ, 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। डीजीपी के निर्देश पर बीती रात यूपी पुलिस ने साढ़े तीन घंटे का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने 1783 अवांछित लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान में पुलिस ने 94551 लोगों की जांच की। अभियान के दौरान बलिया और फतेहपुर में दो इनामाी अपराधी भी गिरफ्तार किये गए।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल डीजीपी ब्रजलाल के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था सुबेश कुमार सिंह ने सभी डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करके रात में एक बजे से साढ़े चार बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। निर्देश के अनुसार पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, सिनेमाघरों, मुख्य मार्गों, चौराहों आदि पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 94551 लोगों की जांच की गई तथा 1783 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुल 946 मामले दर्ज कराये गए।
अभियान में जनपद बलिया का पांच हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी राम आसरे यादव एवं जनपद फतेहपुर का 1200 रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी शिवकरन भी गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 33 तमंचे, 78 कारतूस, 51 चाकू, 105 आलानकब, 727 लीटर देशी शराब, 155 लीटर अंग्रेजी शराब, 550 ग्राम चरस, 8 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया । इसी दौरान एमवी एक्ट के अन्तर्गत 4 वाहनों का चालान किया गया । 19 वाहन सीज किये, 13 मोटर साइकिलें, 7 कारें बरामद की गयीं तथा 6800 रूपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किये गये । जुआ आदि से 4,00,847रूपये बरामद किये गये ।
एनसीआर में सट्टेबाजी का खुलासा, एक करोड़ के साथ तीन बंदी
गाजियाबाद, 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। पुलिस ने नगर में सट्टा संचालित करने वाले एक ग्रुप के दो तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक करोड़ रूपये बरामद किये हैं। पुलिस ने नगर के होटल में छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों एनसीआर के निवासी हैं।
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राधिका होटल में कुछ सट्टेबाज रूके हुये है, जो सट्टेबाजी कर रहे है। इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल राधिका होटल पहुंचकर दबिश देकर सट्टा लगाते हुये अभियुक्तों पंकज अग्रवाल, अमित गुप्ता व दीपक गोयल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक करोड़ रूपये नगद व सट्टा पर्चा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली पर धारा 34 जुआ एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तें को जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज अग्रवाल पुत्र मदन लाल अग्रवाल, निवासी ए-2 वैशाली कालोनी, थाना नौचन्दी, जनपद मेरठ। अमित गुप्ता पुत्र कैलाश चन्द्र, निवासी गली नं0-2 आदर्शनगर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद तथा दीपक गोयल पुत्र नन्द लाल गोयल, निवासी 10 किशनपाडा, थाना कोतवाली, जनपद मेरठ के निवासी हैं।
मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या
चित्रकूट, 26 अक्टूबर। (उप्रससे)। जिले के थाना रैपुरा अन्तर्गत अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की रिपोर्ट मृतक महिला के देवर ने दर्ज ने करायी है। जानकारी के अनुसार थाना रैपुरा में तारकेश्वर मंदिर के पास रहने वाली श्रीमती राना देवी (40) व उसकी लड़की रजना देवी (16) की अत्रात बदमाशों ने हत्या कर दी।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET