U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
रेडिको खेतान की रामपुर डिस्टलरी से ढाई लाख होलोग्राम चोरी
नकली शराब पर लगाकर बेचे जाने की आशंका, एफआईआर दर्ज

Tags: Rampur Distillery, A Unit Of Radico Khaitan Ltd 

First Publised on : 2011:10:23       Time 17:18       Last  Update on  : 2011:10:23       Time 17:18 

रामपुर, 23 अक्टूबर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। रेडिको खेतान लिमिटेड की रामपुर डिस्टलरी से ढाई लाख होलोग्राम चोरी जाने का सनसनीखेज खुलासा होने से आबकारी विभाग के होश उड गए। आशंका है कि चोरी गए होलोग्राम नकली और जहरीली शराब की बोतल के साथ बाजार में आए तो भारी तबाही का सबब बन जाएंगे। शराब तस्करों और माफिया ने अब डिस्टलरी तक में घुसपैठ बनाकर मुनाफाखोरी का यह नया फंडा आख्तियार किया है।
सहायक आबकारी आयुक्त हरजीत सिंह के अनुसार 19 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम रेडिको खेतान की रामपुर डिस्टलरी में पुराने होलोग्राम को नष्ट करने पहुंची थी। यहां दो कमरों में सहायब आबकारी अधिकारी को देखरेख में शराब की पैकिंग के दौरान ढक्कन पर लगने वाले होलोग्राम रखे थे। पुराने होलोग्राम नष्ट करने की कार्यवाई के दौरान टीम ने जब गिनती की तो रिकार्ड के मुताबिक ढाई लाख होलोग्राम कम पाए गए। इससे आबकारी महकमे के साथ डिस्टलरी में हडकंप मच गया। अफसरों तक के होश उड गए। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि इस मामले में आबकारी विभाग और डिस्टलरी प्रशासन ने होलोग्राम की सुरक्षा के लिये जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दो अलग एफआईआर रामपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज करा दी है। अब पुलिस के साथ डिस्टलरी प्रबंधन भी होलोग्राम चोरी की जांच करने में जुट गया है।
दूसरी ओर ढाई लाख होलोग्राम के साथ डिस्टलरी से बाहर आने वाली शराब की एक्साइज डयूटी के रूप में आबकारी विभाग ने 62 लाख 40 हजार रूपये वसूलने की कार्यवाई शुरू कर दी है। बताते है कि इससे दो महीने पहले भी रेडिको डिस्टलरी से 40 हजार होलोग्राम चोरी हो चुके है। लगातार चोरी की इस घटना से साफ हो गया है कि शराब माफिया और तस्करों की घुसपैठ डिस्टलरी तक में है जहां से होलोग्राम की चोरी कराकर नकली शराब बाजार में परोसी जा रही है। मुनाफाखोरी के लालच में माफिया और तस्कर चोरी के होलोग्राम लगा कर जो नकली शराब बाजार में खपा रहे है वह किसी भी दिन यूपी में तबाही मचा सकती है।

आदमखोर बने गीदड, तीन ग्रामीणों पर हमला
मुरादाबाद, 23 अक्टूबर। (उप्रससे)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के सुनारी गांव के जंगल में आदमखोर दो गीदडो के चारा काट रही दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर हमला कर चेहरे विमत्स कर दिए। इससे पहले इन्हीं गीदडों ने जंगल में चर रही दो बकरियों को खा लिया। इकटठा हुये ग्रामीण ने एक गिदड मार गिराया। डीएफओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और विभाग की ओर से हर संभव मदद का वादा किया।
गंभीर रूप से घायल सुनारी गांव की भूरी पत्नी इमाम अली व हरदेई पत्नी मक्खन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के चेहरों पर गीदडो ने हमला किया। एक महिला के हाथ में भी गहरे घाव है। दोनों महिलाओं के चेहरे विमत्स हो गए है। इमाम अली ने बताया कि इससे पहले दो गिदडो ने जंगल में चर रही दो बकरी फाड डाली। जंगल में बोरिंग का कुआ बना ीहे जसवंत पर भीह गीदडो ने हमला किया, लेकिन व भाग निकला और गांव में शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने इकटठा होकर एक गीदड को मार गिराया। उधर जानकारी मिलने पर डीएफओ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों को देखने के बाद उनके परिजनों को वन विभाग की ओर से हर संभव मदद का वादा किया।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET