U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

गाजीपुर में पुलिस-पब्लिक संघर्ष, थाना फूंका

  तीन एसओ, एक दरोगा समेत 23 पुलिसकर्मी घायल
 

Tags:

First Publised on : 2011:10:22       Time 23:40       Last  Update on  : 2011:10:23       Time 01:10

गाजीपुर, 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। Ghazipur, Oct 22, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa,जिले के थाना बिरनो क्षेत्र में निजी स्कूल के संचालक की बीती रात संदिध परिस्थितियों में मौत होने पर आक्रोशित भीड़ ने जमकर हगामा किया। रास्ता जाम करने के दौरान पुलिस बल प्रयोग से भड़की जनता ने थाने में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हुए संघर्ष मे तीन एसओ, एक दरोगा समेत 23 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना बिरनो अन्तर्गत ग्राम गुरयापारा निवासी धर्मेन्द्र पब्लिक स्कूल का संचालन करते थे तथा कोचिंग भी चलाते थे। बीती रात उनका शव फांसी के फंदे पर लटा मिला। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किन्तु पो्स्टमार्टम के बादजनता ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक की हत्या की गई है। इसलिए मामले की जांच करायी जाये तथा हत्यारों को शीघ्ग रगिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनके परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए। जनता ने मांगों को लेकर सुबह करीब नौ बजे थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया तथा रास्ता जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने जब बल पूर्वक जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क उठी। भीड ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। इस पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। इसके बाद जनता और अधिक उग्र हो गई तथी पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ बेकाबू होकर थाने के भीतर घुस गई। भीड़ ने थानें घुसकर तोड़फोड़ की तथा सरकारी रिकार्ड, पुलिस की जीप, स्कार्पियो और एक बुलेरो में आग लगा दी। भीड़ द्वारा की गई मारपीट तथा पथराव में तीन थानाध्यक्ष, एक उपनिरीक्षक, 19 सिपाही तथा जनता के दो पुरुष एक महिला घायल हो गए।

कानपुर में आगरा व्यापारी से चार लाख की लूट
कानपुर, 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। महानगर में सक्रिय बदमाशों ने आगरा के पटाखा व्यवसायी से तमंचे के बल पर चार लाख रूपये लूट लिये। लूट की रिपोर्ट व्यवसायी ने थाना कलक्टरगंज पर दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कक्टरगंज अन्तर्गत रेलवे रोड पर बीती रात मोटर साइकिल सवार दो लुटेरों ने आगरा के पटाखा व्यापारी गजेन्द्र अग्रवाल से तमंचे के बल पर चार लाख रूपये लूट लिये और फरार हो गए।
फर्रुखाबाद मे ंगैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत
फर्रुखाबाद (फतेहगढ), 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। गैस सिलेंडर फटने से बीती रात एक महिला समेत तीन लोगो की मृत्यु हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे। थाना कोतवाली फतेगढ़ अन्तर्गत सावित्री देवी अपने घर में चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई तथा गैस सिलेण्डर फट गया। सिलेंडर फटने से मकान का लिंटर गिर गया। इसमें दब कर सावित्री देवी (48), बृजेश (25) तथा अजर्ेंट सिंह (40) की मृत्यु हो गई।
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की गला घोंटकर हत्या
एटा, 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। नगर की रेलवे कालोनी में बीती रात जीआरपी के रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या की रिपोर्ट मृतक के भाई ने दर्ज करायी है। थाना कोतवाली पर श्रंगारनगर निवासी अवधेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराकर सूचना दी कि जीआरपी से रिटायर्ड दरोगा उनके भाई बलबीर सिंह (65) व भाभी तिलकश्री (60) करीब बीस साल से रेलवे की कालोनी में मकान नंबर 24 ए मे ंरहते थे। बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। श्री सिंह वर्ष 2005 में जीआरपी से रिटायर्ड हुए थे।
पटाखों में विस्फोट से बाल श्रमिक की मौत, दो घायल
मैनपुरी, 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक बाल श्रमिक की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुरावली अन्तर्गत ग्राम कुंवरपुर निवासी फय्याज पटाखा बनाने का लाइसेंसी है। उसकी फैक्ट्री में आज पटाखा बनाने का काम हो रहा था। दोपहर करीब 12 बजे पटाखों मे ंआग लगने से विस्फोट हो गया। इससे पटाखा बना रहे संदीप (15) की मृत्यु हो गई तथा शिव (16), आशु (12) गभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
दो बच्चों और पिता को तेजाब से जलाया, बालक की मौत
सीतापुर, 22 अक्टूबर। (उप्रससे)। रात्रि में घर में घुसने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने दो बच्चों और उनके पिता के ऊपर तेजाब डाल कर जला दिया। तेजाब से बालक की मौत हो गई। जबकि बच्ची और उसका पिता गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए हैं। थाना महोली अन्तर्गत ग्राम रोहिया निवासी राम लोटन के घर में बीती रात एक बजे खीरी निवासी नरेन्द्र नाई घुस आया। घर में घुसने से मना करने पर उसने रामलोटन, उनके पुत्र सुधाकर (7) व पुत्री गोल्डी (5) के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलकर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर बालक सुधाकर मौत हो गई।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET