U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

ग्राम प्रधानों पर लाठी चार्ज, कई घायल

 

Tags: Adarsh Gram Pradhan Association, Uttar Pradesh, President Gyanendra Singh

First Publised on : 2011:10:20       Time 22:10       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 08:31

लखनऊ, 20 अक्टूबर  I (उप्रससे)। Lucknow, Oct 20, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. मानदेय बढाने की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे ग्राम प्रधानों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। इससे कई प्रधान घायंल हो गए। उन्हें राजधानी के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अपनी मांगों के समर्थन में आज ग्राम प्रधान संघ के तत्वावधान में प्रदेश भर से आये प्रधानों ने झूलेलाल पार्क में धरना दिया। धरने पर किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधानों ने प्रमुख सचिव पंचायती राज से मिलने के लिए जूलूस के रूप मे जाने का फैसला कर लिया। प्रधान मार्च के रूप में सचिवालय के लिए चल दिये। इसी दौरान को पुलिस को जब प्रधानों के मार्च की सूचना मिली तो पुलिस ने झूलेलाल पार्क पर ही उन्हें रोकना चाहा, किन्तु प्रधान उग्र हो गए तथा सचिवालय जाने की जिद पर अ़ड गए। जिद पर अडने से दोनों पक्षों में तकरार हो गई। इसी दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज में कई प्रधआन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रधानों को जमकर पीटा। प्रधानों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास की दुकानों में छिपकर खुद को बचाया। आदर्श ग्राम प्रधान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह के अनुसार लाठी चार्ज में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में सचिव सत्रोहन वर्मा, श्रीनिवास तिवारी, सत्यनारायण, मो.नईम.शिवनाथ और शिवर शामिल हैं।

इसके पहले प्रधानों ने पार्क में धरना दिया। उनकी मांगें है कि उनके मानदेय में बढोत्तरी की जाए। मानदेय बढा़कर 15000 रूपये प्रतिमाह की किया जाए। कृषि भूमि के अधिग्रहण से पहले ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कराया जाए।इसके अलावा मनरेगा का पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खातों में जाए।

News source: ,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET