U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

लखनऊ मे गोली मारकर 6 लाख की लूट

 

Tags: Police Station Krishna Nagar, near Alambagh in Lucknow, Security Trans India Pvt

First Publised on : 2011:10:20       Time 22:10       Last  Update on  : 2011:10:21       Time 08:29

लखनऊ, 20 अक्टूबर  I (उप्रससे)। Lucknow, Oct 20, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa, Agency for Web News in Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपराधों से थर्रा रही है। हर रोज कोई न कोई बड़ी वारदात हो रही है। पुलिस वारदात के बाद तुरंत बदमाशों को पकड़ने का दावा करती है किन्तु सफल नहीं होती। सबसे ज्यादा वारदातें लूटपाट की हो रही हैं। आज लुटेरों ने दो बडी वारदातों को अंजाम देकर छङ लाख रुपये लुट लिये। वारदातों के दौरान बदमाशों ने एक सिक्यूरिटी एजेंसी के कैशियर और बन्दूकधारी गार्ड को गोलीमामकर घायल कर दिया। थाना कृष्णानगर Police Station Krishna Nagar, near Alambagh in Lucknow अन्तर्गत आलमबाग विद्युत उपकेन्द्र पर सायं करीब चार बजे तीन सशस्त्र लुटेरों ने कैश कलेक्शन के लिए आये इन्दिरा नगर की सिक्यूरिटी एजेंसी सिक्यूरिटी ट्रांस इंडिया प्रालि Security Trans India Pvt के कर्मचारियों को गोली मारकर बदमाशों ने चार लाख रूपये लूट लिया। एजेंसी के कैशियर जे.बी.सिंह कैश से भरी एक अटैची के लेकर विद्युत उपकेन्द्र पर मारुति वैन से उतरे। इसमें गोमती नगर के उपकेन्द्रों से इकट्ठा किया गया कैश था। इनके साथ सुरक्षा गार्ड उदय प्रकाश वाजपेयी भी था। इसी दौरान एक लुटेरा तमंचा लेकर कैशियर की तरफ  झफटा। इस पर गार्ड ने विरोध किया तो उसने गार्ड उदय प्रकाश वाजपेयी को गोली मार दी। इसके बाद दूसरे लुटेरे ने तत्काल कैशियर से अटैची छीनने के लिए हाथ बढाया तो उन्होंने विरोध किया। विरोध पर लुटेरे ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू मारकर उसने अटैची छीन ली। इसके बाद दोनों लूटेरे पहले से तैयार खड़ी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए।

उधर एक अन्य वारदात में बदमाशों ने इन्दिरानगर के भूतनाथ मार्केट Bhootnath Market Indira Nagar, Lucknow में बैंक से दो लाख रूपये निकाल कर पैदल आ रहे एक व्यापारी से बदमाशों ने कैश लूट लिया। भूतनाथ मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करने वाले व्यापारी रामदेव प्रसाद दोपहर करीब 12 बजे निकटवर्ती बैंक शाखा से दो लाख रूपये निकालकर आ रहे थेम। मार्ग  बाइक सवार लुटेरोंने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए।

News source: Sarvesh Kumar Singh,   U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET