U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

महिला का चेकअप करते हुए डाक्टर हुआ हैवान

 

Tags: Max Hospital South Delhi, Dr. Hamid Bashir Cardiologist

First Publised on : 2011:10:19       Time 10:18       Last  Update on  : 2011:10:19       Time 10:18     

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। (उप्रससे)। New Delhi, Oct 19, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa राजधानी के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में महिला मरीज के दिल की जांच करते-करते डाक्टर पर हैवानियत सवार हो गई। वो डाक्टर महिला के सीने का चेकअप करते समय अश्लील हरकतें करने लगा। चेकअप के नाम पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने पर मरीज ने विरोध किया तो डाक्टर ने माफी मांगी और मरीज से पुलिस में शिकायत नहीं करने की गुजारिश की। लेकिन महिला मरीज ने जांच के नाम पर शरीर के नाजुक अंगों को छूने वाले डाक्टर को माफ करने से इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसे कुछ देर बाद ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। अंग्रेजी अखबार मिडडे के मुताबिक मामला नई दिल्ली के साउथ दिल्ली क्षेत्र के मैक्स हास्पिटल का है। इस हास्पिटल में एक महिला डाक्टर अपना रूटीन चेकअप कराने गई थी। महिला पति के साथ आयी थी। किन्तु जांच करने वाले डाक्टर डा.हामिद बशीर ने उनके पति को कमरे के बाहर ही रोक दिया। उसने अकेले में महिला डाक्टर का चेकअप करते समय अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दीं। सीनें की जांच के दौरान उसके साथ छेढ़छाड़ की गई। इस पर डाक्टर ने विरोध किया और अपने पति को बुला लिया। इसके बाद दम्पत्ति ने पुलिस को बुलाकर डाक्टर को गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने कुछ दे बाह ही डाक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया।

News source:  Courtesy by Mid Day

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET