U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

हापुड़ में बदमाशों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के भाई की कार लूटी

 

Tags:

First Publised on : 2011:10:19       Time 15:15       Last  Update on  : 2011:10:19       Time 15:15  

हापुड़ (पंचशीलनगर) ,19 अक्टूबर I (उप्रससे)। Hapur, Oct 19, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa  मायावती सरकार द्वारा हाल ही में बनाया गया जिला पंचशील नगर बदमाशों के तांडंव से आक्रांत है। नगर में एक व्यापारी के बेटे के अपरहण को 24 घंटे बीतते ही बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर नवसृजित जिले की पुलिस को चुनौती दी है। आज दोपहर बाद बदमाशों ने बाई पास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के भाई इंद्रजीत सिंह हुड्डा के गनर को घायल करके उनकी स्कार्पियो कार लूट ली। बदमाश कार लेकर फरार हो गए तथा गनर को मारपीट करके कार से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस समेत समूचे एनसीआर में ह़डकंप मच गया है। क्योंकि लूट का मामला वीवीआईपी परिवार से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सीएम के बड़े भाई इन्द्रजीत सिंह हुड्डा का गनर अशोक ड्राइवर के साथ कार लेकर उत्तराखण्ड में बाजपुर स्थित उनके फार्म से वापस लौट रहा था। इनकी कार जब नगर के बाई पास पहुंची तो करीब 2.30 बजे एक अन्य कार में सवार बदमाशों ने उक्त कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार चालक और गनर अशोक से मारपीट की और कार लेकर भाग गए।

News source:  U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET