U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

बदायूःहादसों में पांच लोगों की मौत

 

Tags:

First Publised on : 2011:10:19       Time 24:12       Last  Update on  : 2011:10:19       Time 24:12

बदायूं,19 अक्टूबर I (उप्रससे)। Badaun, Oct 19, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa   प्रमुख मार्गों पर कई जगह मार्ग दुर्घटनाओं में पांच की मौत हो गई। मरने वालों में व्यापारी और नगर पंचायत कर्मचारी भी शामिल है। कई लोग घायल भी हुए हैं। आक्रोशित लोगों ने ड्राइवरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ता जाम करके विरोध प्रदर्शन भी किया।
थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी नवाब मियां का होटल है। मंगलवार को नवाब मियां चावल खरीदने के लिए यहां आए थे। साथ में होटल पर काम करने वाला कल्लू पुत्र असलम भी था।रात में घर लौटते समय फर्रुंखाबाद हाईवे पर स्थित रेलवे क्रासिंग को पार कर पाए थे कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नवाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। बौखलाए ट्रक ड्राइवर ने वाहन को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान सिंग्लर गर्ल्स कालेज के पास खड़े एक जुगाड़ वाहन को भी टक्कर मारकर पलट दिया। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार और मौजूद भीड़ ने क्लीनर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
मुजरिया। गांव ढकपुरा निवासी प्रवेश अपने दोस्त प्रेमकुमार के साथ साइकिल से मेला देखने आए थे। यहां से रात तकरीबन एक बजे दोनों गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान एक दुग्ध वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार हो गया।
इस हादसे के तकरीबन आधे घंटे बाद मेला देखकर लौट रहे गांव छोकरपुर निवासी सुरजन सिंह पुत्र चरन सिंह की भी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सुरजन कस्बे के भारती शिशु मंदिर में कक्षा नौ का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चालकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझाने के बाद आवागमन सुचारु करवाया। बाद में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद (एमएफ) हाईवे पर मंगलवार रात खड़ी ट्राली में पीछे से मारुति वैन जा घुसी। दुर्घटना में वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में नगर पंचायत इस्लामनगर के लिपिक भी शामिल हैं। घटना मंगलवार देर शाम करीब सात बजे की है। इस्लामनगर की ओर से एक मारुति वैन कुंवरगांव जा रही थी। इस दौरान सैदपुर भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज को बचाने के प्रयास में कार वहां पहले से ही खड़ी सीमेंट की ईंटों से भरी ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बायां हिस्सा ट्राली के नीचे जा घुसा।
वैन में सवार नगर पंचायत इस्लामनगर के लिपिक दीपक भटनागर और मुड़ियाधुरेकी कस्बा निवासी विश्बंर पुत्र छोटे लाल की हादसे में मौत हो गई है। हादसे में ड्राइवर अजय जौहरी, उमेश और सुमित निवासी कस्बा इस्लामनगर और फैजगंज बेहटा निवासी रामेश्वर प्रसाद गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को बिसौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News source: Nikhil Pratap Singh  U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET