U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

हापुड़ में बालक का अपरहण, विरोध में दिल्ली मार्ग जाम, हंगामा

  बसपा का झण्डा लगी कार से हुआ छात्र का अपरहण
 

Tags: Parsh (8) student Divan Public School Hapur, Amit Jain, Atul Jain

First Publised on : 2011:10:18       Time 23:03       Last  Update on  : 2011:10:18       Time 23:03

हापुड़ (पंचशीलनगर) 18 अक्टूबर। (उप्रससे)। Hapur (Panchsheelnagar), Oct 18, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa व्यापारियों के बच्चों के अपहरण के लिए बदनाम हो चुके पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज किडनैपरों ने नवसृजित जनपद की पुलिस को चुनौती देते हुए एक छात्र का अपरहण कर लिया। अपहृत आर्श जैन छात्र दूसरी क्लास में पढ़ता है। वह नगर के स्क्रैप के व्यापारी अमित जैन का बेटा है तथा उसकी उम्र आठ साल है। बच्चे की अपरहण के एक स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने किया है। जिस कार से बच्चे का अपहण किया गया है उसपर सत्तारुढ़ बसपा का स्टीकर और झण्डा लगा था। बच्चा दीवान पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बच्चे के अपरहण की सूचना मिलते ही नगर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मैके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने काफी देर बाद बच्चे को 24 घंटे में बरामद करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान व्यापारियों ने हंगामा और नारेबाजी भी की। दिन दहाड़े बच्चे के अपरहण की सूचना मिलते ही अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एनसीआर और पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज तत्काल मौके पह पहुंचे।

घटनाक्रम के अनुसार आज सुबह करीब 7.40 बजे अमित जैन का नौकर आनन्द उके पुत्र पार्श को स्कूल छोड़ने पैदल ही जा रहा था। उसी दौरान गली के बाहर बसपा का झण्डा और स्टीकर लगी एक स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने पार्श और नौकर आनन्द को खींच कर गाड़ी में डाल लिया। सभी बदमाश हाथों में तमंचे लिये हुए थे। ये लोग दोनों का अपहरण करके जाने लगे तो नौकर आनन्द ने हाथापाई करके खुद को उनके चंगुल से अपने आप को छुडला लिया तथा भाग गया। वह भाग कर घर पहुंचा और बच्चे के अपरहण का जानकारी दी।

News source:  Amit Jain Staff Reporter,Hapor (Panchsheelnagar) U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET