U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

पूर्वांचल निधि का दुरुपयोग कर रही है बसपाः कलराज मिश्र

 

Tags: Jan Swabhiman Yatra Bhartiya Janta Party, BJP U.P. Kalraj Mishra

First Publised on : 2011:10:17       Time 21:11       Last  Update on  : 2011:10:18       Time 08:23

प्रतापग़ढ 17 अक्टूबर। (उप्रससे)। Pratapgarh, Oct 14, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa भारतीय जनता पार्र्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने बसपा सरकार पर पूर्वांचल के विकास के लिए आवंटित 11वें वित्त आयोग की धनराशि के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए आई धनराशि बसपा के विधायकों और कोआर्डिनेटरों की सुविधानुसार बांटकर बडे पैमाने पर सरकारी धन की हेरा-फेरी की जा रही है। श्री मिश्र ने सत्तारूढ दल द्वारा की जा रही धांधली को रोकने के लिए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार पर सी0बी0आई के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्तिा के मामले में प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमों से गुपचुप डील कर कांग्रेस अपना राजनीतिक खेल खेल रही है। जनस्वाभिमान यात्रा के पांचवे दिन जौनपुर से प्रारम्भ होकर ढखवां प्रतापग़ढ, सोनवां, कोईरीपुर, सुल्तानपुर में सभाओं को अलग-अलग सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस बात के लिए जवाब देना चाहिए कि प्रदेश की मुख्यमंत्री की आय से अधिक सम्पत्तिा के मामले में सी0बी0आई0 जांच में बचाने के लिए उन्होंने क्या वादा किया था। क्योंकि हाल में ही बसपा सुप्रीमों के बयानों से यह साबित हुआ है कि सी0बी0आई0 जांच में बसपा सुप्रीमों की मदद का आश्वासन सोनियां गांधी ने दिया था। उन्होंने उ0प्र0 सरकार में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसी बयानों को ढोंग बताते हुए कहाकि जब बसपा सुप्रीमों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के माामले में सी0बी0आई0 ने चार्ज शीट तैयार कर ली है तो उसको अदालत में दाखिल क्यों नहीं किया जा रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस मायावती को सी0बी0आई0 जांच में बचा रही है।

News source:  Staff Reporter, U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET