U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

दो गार्डों की हत्या कर HDFC Bank  का 44 लाख कैश लूटा

 

Tags: HDFC ATM Allahabad, Security Trans India LTD

First Publised on : 2011:10:14       Time 20:33        Last  Update on  : 2011:10:14       Time 20:33

इलाहाबाद, 14 अक्टूबर। (उप्रससे)। Allahabad, Oct 14, 2011. Uttar Pradesh Samachar Sewa दुस्साहसिक बदमाशों ने आज नगर में दिनदहाड़े दो गार्डों की हत्या कर बैंक का 44 लाख रूपया लूट लिया। घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। लुटेरों ने दो अन्य एक अन्य गार्ड व वैन चालक को गोली मारकर घायल कर दिया है। लूट की वारदात एचडीएफसी बैंक की वैन पर हमला करके की गई। घटना के तत्काल बाद मोके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर की नाकेबंदी करके जांच शुरु की है।
जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक के शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे एटीम पर कैश डालने के लिए सिक्योरिटी ट्रांस इण्डिया लि.की वैन 74 लाख रूपये लेकर रवाना हुई थी। वैन में एक बैंक कर्मचारी, दो सुरक्षा गार्ड और चालक था। वैन पर मौजूद स्टाफ ने दो बैंकों की एटीएम में कुल 30 लाख रूपये डाल दिये। इसके बाद वे थाना कर्नलगंज क्षेत्र में मोहल्ला ममफोर्डगंज में एटीएम में कैश चेक कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर चार बदमाश आये और वैन पर 9 एमएम की पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग से दो सुरक्षा गार्डों सत्यप्रकाश द्विेदी और भगीरथी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संतोष सिक्योरिटी कंपनी के कस्टोडियन व वैन चालक सत्येन्द्र घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों की हत्याकर लुटेरे वैन मे रखा 44 लाख रूपया लूट कर फरार हो गए। लुटेरे गार्डों की हत्या करके उनकी बंदूकें भी लूट कर ले गए। बाद में उन्होने ये बन्दूकें एक गली मे फेंक दीं। लूट की घटना से नगर में हड़कंप मच गया है। मामले की रिपोर्ट थाना कर्नलगंज पर दर्ज करा दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

News source:  Staff Reporter, U.P.Samachar Sewa Allahabad

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET