U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

पीएनबी में 48 लाख की निकासी के लिए लगाया फर्जी चेक

 

Tags: Punjab National Bank PNB Vivek Khand, Vipul Khand, Hajratganj, M.G.MArg Lucknow,  Staff Reporter, U.P.Web News,  पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी, विवेक खण्ड, विपुल खण्ड गोमती नगर, हजरतगंज, एमजी मार्ग लखनऊ, स्टाफ रिपोर्टर यू.पी.वेब न्यूज, यूपी समाचार सेवा,

First Publised on : 2011:10:14       Time 00:15        Last  Update on  : 2011:10:14       Time 00:15

हजरतगंज,विपुल खण्ड शाखाओं से हो चुकी है फर्जी चेक से निकासी
लखनऊ, 13 अक्टूबर। (उप्रससे)। फर्जी चेक से बैंक से लाखों रूपया निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आज राजधानी पुलिस ने दबोच लिया है। ये लोग काफी दिनों से बैंकों को चूना लगा रहे थे और फर्जी चेकों के माध्यम से खातों से लाखों रूपये उड़ा रहे थे। इस गिरोह के सदस्यों के निशाने पर पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांचें थीं। ये हजरतगंज की ब्रांच से पहले एक लाख रूपये उड़ा चुके थे। जबकि आज गोमती नगर ब्रांच इनके निशाने पर थी। किन्तु पुलिस और बैंक स्टाफ की सक्रियता से ये पकड़ लिये गए।
प्रदेश की राजधानी आजकल ठगों और जालसाजों के लिए आसान जगह हो गई है। ये ठग गिरोह बनाकर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इनके निशाने पर अब राजधानी के नामी गिरामी बैंक हैं। जालसाजी का एक ऐसा वाकया कल यहां पकड़ में आया जिससे बैंक स्टाफ और पुलिस दोनों हैरान रह गए। मामला था पंजाब नेशनल बैंक की विवेक खण्ड, गोमती नगर शाखा में फर्जी चेक लगाकर 48 लाख की नकदी निकालने का। किन्तु नकदी निकल पाती इससे पहले ही ठग बैंक स्टाफ की नजर में चढ गए और स्ठाफ ने पुलिस बुलाकर उन्हें हवालात भिजवा दिया। ये जालसाज कई बैंकों को इस तरह से चूना लगा चुके थे। पुलिस ने जालसाजी में प्रदीप कुमार मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा उर्फ शोभनाथ झा व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 28 हजार रूपये नकद व 48 लाख रूपये का फर्जी चेक बरामद हुआ ।
गोमती नगर पुलिस के अनुसार पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताये हैं और यह भी बताया है कि उनके द्वारा ही फर्जी चेक दिया जाता था । पैसा निकल जाने पर उन्हें 20 प्रतिशत कमीशन इन्हें दिया जाता था । गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक एम.जी. मार्ग हजरतगंज से 99 हजार रूपये, पंजाब नेशनल बैंक हजरतगंज की दूसरी शाखा से 98 हजार रूपये व पंजाब नेशनल बैंक विपुल खण्ड गोमतीनगर की शाखा से एक लाख रूपये फर्जी चेक के माध्यम से निकाले जा चुके हैं । इस संबंध में थाना गोमतीनगर पर धारा 420467468471 511120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप कुमार मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा उर्फ शोभनाथ झा निवासी मो0 अहमद खॉ मण्डी थाना कोतवाली जौनपुर हाल पता 5677 विरामखण्ड गोमतीनगर लखनऊ तथा सुरजीत सिंह निवासी टीपी 272डी, प्रीतमपुरा थाना मौर्य इन्क्लेव नई दिल्ली का निवासी है।

News source:  Staff Reporter U.P.Samachar Sewa,

Summary: To withdrawal 48 laks submit fake chaque in a high tech branch of PNB Lucknow.

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET