U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

आईवीआरआई के रिटायर्ड वैज्ञानिक पर एफआईआर

 

Tags: Dr. C.L.Suman Chief Scientist, Dr. M.C.Sharma Director, Indian Veterinary Research Institute IVRI Bareilly U.P.Web News, डा.सी.एल.सुमन प्रधान वैज्ञानिक, निदेशक डा.एम.सी.शर्मा, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली,यू.पी.वेब न्यूज, यूपी समाचार सेवा

First Publised on : 2011:10:10       Time 23:42        Last  Update on  : 2011:10:10       Time 23:42

डायरेक्टर ने दर्ज कराया मामला
बरेली,10 अक्टूबर । (उप्रससे)। आईवीआरआई के रिटायर्ड प्रधान वैज्ञानिक के खिलाफ थाना इज्जतनगर में आत्मदाह की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने डायरेक्टर पर उत्पीड़न और शोषण के आरोप लगाए थे। डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर पर दबिश दी लेकिन वहां से पता लगा कि वह अंबाला चले गए हैं।
पंजाब में अंबाला के रहने वाले डॉ. सीएल सुमन इज्जतनगर की जगदीश विहार कालोनी में रहते हैं। उन्होंने आईवीआरआई के डायरेक्टर और स्टाफ पर शोषण तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनुसूचित जाति का होने की वजह से उनके साथ दोहरा व्यवहार किया गया। उन्हें प्रमोशन नहीं मिला और अन्य सुविधाओं से भी वंचित रखा गया। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक अक्तूबर को उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित शिकायती पत्र पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों को भेजा। इसमें उन्होंने न्याय न होने पर आत्मदाह कर लेने की बात लिखी है। हालांकि सीएल सुमन संस्थान से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ले चुके हैं। एसओ इज्जतनगर ने बताया कि उनके घर पर दबिश दी गई थी लेकिन वह नहीं मिले। बाद में पता लगा कि वह अंबाला चले गए हैं। एसओ अजीत कौशल ने बताया आईवीआरआई के डायरेक्टर एमसी शर्मा की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में डाक्टर सीएल सुमन के खिलाफ आत्मदाह की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

News source:  Nikil, U.P.Samachar Sewa,

Summary:  F.I.R. loadged on a senior IVRI scientist in Bareilly City

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET