|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

मेरठ में लव जिहाद का मामला संसद में उठा

किशोरी को अपहृत कर मेरठ से दुबई ले गया पाकिस्तानी युवक

Publised on : 21.11.2019 , Last Updateted 22:19   Tags: Meerut, Kankarkheda, Love Jihad

मेरठ, 21 नवम्बर 2019 (उप्रससे) महानगर के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक किशोरी को लव जिहाद के माध्यम से दुबई ले जाया गया है। आरोपी युवक पाकिस्तान का नागरिक बताया जाता है। युवक फेसबुक मैसेंजर पर किशोरी से चैट करता था। स्थानीय पुलिस की लापरवाही पर किशोरी के परिजनों ने सांसद से संपर्क साध कर बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने पूरे मामले को संसद में उठाया।

ज्ञातव्य है कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यापारी की 18 वर्षीय पुत्री निकटवर्ती प्ले स्कूल में पढ़ाने जाती थी। गत चार नवंबर को उसका पासपोर्ट बना था। इसके बाद वह आठ नवम्बर को लापता हो गई। परिजनों ने थाने पर पहुंच कर बेटी लापता होने तथा अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। किन्तु पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर ली। परिजनों के अनुसार एक पाकिस्तानी युवक नदीम के संपर्क मे थी। परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि उसे दुबई ले जाया गया है। उन्हें यह जानकारी विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय नई दिल्ली से मिली कि किशोरी दुबई गई है। परिजनों ने यह जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी को योजनाबद्ध ढंग से जाल में फंसा कर और बहला फुसला कर लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। लेकिन, स्थानीय पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। इस पर किशोरी के परिजन भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से मिले और पुत्री को बरामद कराने में सहयोग करने की अपील की। सासद राजेन्र अग्रवाल ने गुरुवार को यह पूरा मामला लोकसभा में उठा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली लापरवाही पूर्ण है। उधर इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मस्जिद मंजूर नहीं-विहिप सुप्रीम कोर्ट भी आरटीआई के दायरे में
श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-दो श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-तीन
Sri Ram Janmbhoomi Movement Facts & History श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास एक
आक्रोशित कारसेवकों ने छह दिसंबर को खो दिया था धैर्यः चंपत राय राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत
धरम संसदः सरकार को छह माह की मोहलत मन्दिर निर्माण के लिए सरकार ने बढाया कदम,
राममन्दिर मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नई पीठ गठित
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET