|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

होमगार्ड वेतन घोटाले में लखनऊ के  जिला कमांडेंट गिरफ्तार

Publised on : 21.11.2019 , Last Updateted 22:18   Tags: News Headlines

लखनऊ, 21 नवम्बर 2019 (उप्रससे)। होमगार्ड विभाग में हुए वेतन घोटाले में लखनऊ के कमांडेंट कृपाशंकर पाण्डे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। उनपर गुडंबा थाने में होमगार्डों की ड्यूटी दिखाकर का फर्जी मस्टरोल बनाकर 4 लाख 99 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। वहीं बुलन्दशहर के जिला कमांडेंट मुकेश को निलंबित कर जांच शुरु कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर गुडंबा के इंस्पेक्टर रीतेन्द्र प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज करके जिला कमांडेंट कृपाशंकर पाण्डे को गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म के बाद साध्वी की हत्या

मुजफ्फरनगर, 21 नवम्बर 2019 (उप्रससे)। जिले के भोकरहेड़ी गंगा के खादर में छपार निवासी साध्वी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पैंतीस वर्षीय साध्वी की हत्या गला दबाकर की गई है। शव निर्वस्त्र अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

कस्बा भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर सोनाली नदी कि निकट एक कच्चा मार्ग जाता  है।  पुलिस को सूचना मिली थी कि गन्ने के खेत में एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ है। शव के पास से एक सफेद रंग की कार भी खड़ी मिली है। कार हरियाणा के सोनीपत में रजिस्टर्ड है।

यूपी में धर्मान्तरण विरोधी कानून की सिफारिश

लखनऊ, 21 नवम्बर 2019 (उप्रससे)। राज्य विधि आयोग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की सिफारिश की है। इसके लिए आयोग ने प्रस्तावित कानून का मसौदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा है। मसौदे में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए प्रावधान किये गए हैं।

अकेले लड़ेंगे 2022 का चुनाव: अखिलेश

लखनऊ, 21 नवम्बर 2019 (उप्रससे)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 का विधान सभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले  ही लड़ेगी, किसी के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। अखिलेश यादव प्रयागराज में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गठबंधन पर अपना रुख स्पष्ट किया।

श्री यादव ने कहा कि हम अगला चुनाव अकेले लड़ेंगे तथा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएंगे। चाचा अखिलेश यादव के साथ चुनावी तालमेल या अनकी पार्टी के विलय पर श्री यादव ने चुप्पी साध ली।

डीएम ने व्यापारी को थप्पड़ मारा

देवरिया, 21 नवंबर 2019 (उप्रससे)। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक इलाके से अतिक्रमण हटाने की निरीक्षण करने गए जिलाधिकारी अमित किशोर ने एक व्यापारी संदीप जायसवाल को मामूली विवाद के बाद थप्पड़ मार दिया। व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक परिसर में कार खड़ी करने को लेकर नाराज जिलाधिकारी ने युवा व्यापारी को डांटा फटकारा विवाद बढने पर उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद व्यापारी ने थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि जिलाधिकारी ने थप्पड़ मारने की घटना से इनकार किया है।

बीएचयू में फीरोज की नियुक्ति सही: मालवीय

वाराणसी, 21 नवंबर, 2019 (उप्रससे)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और संस्थापक पं. महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र तथा पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गिरधर मालवीय ने डा. फीरोज खान की नियुक्ति को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति योग्यता और मानक के अनुरूप की गई है। उन्होंने कहा कि उनके बाबा ने भी कहा था कि भारत के मुसलमान भी हिन्दू ही हैं।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मस्जिद मंजूर नहीं-विहिप सुप्रीम कोर्ट भी आरटीआई के दायरे में
श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-दो श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-तीन
Sri Ram Janmbhoomi Movement Facts & History श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास एक
आक्रोशित कारसेवकों ने छह दिसंबर को खो दिया था धैर्यः चंपत राय राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत
धरम संसदः सरकार को छह माह की मोहलत मन्दिर निर्माण के लिए सरकार ने बढाया कदम,
राममन्दिर मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नई पीठ गठित
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET