U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
मायावती ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Tags: BSP, Ms Mayawati

First Publised on : 13 November  2011       Time 23:45      Last  Update on  : 13 November  2011       Time 23:45

Lucknow, 13  November 2011.  लखनऊ, 13 नवम्बर। (उप्रससे)। बसपा ब्राह्मण समाज भाईचारा सम्मेलन की समाप्ति के बाद आज यहां पार्टी मुखिया सुश्री मायावती ने सांगठनिक कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों की जानकारी ली तथा प्रत्याशियों की सक्रियता को जाना। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे आगामी चुनाव जीतने के लिए जी जान से जुटे हैं।
पार्टी संगठन के प्रदेश, मण्डल और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने सबसे पहले जिम्मेदार पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी संगठन की तैयारियों एवं जनाधार को बढाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से रिपोर्ट ली। साथ ही बी.एस.पी. सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में भी गहन रिपोर्ट ली गयी। इसके साथ-साथ पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जहाँ कुछ कमी उजागर हुई, वहाँ सुधार के लिए सुश्री मायावती ने सम्बन्धित पार्टी पदाधिकारियों को खास ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही उत्तार प्रदेश में कुछ माह के अन्दर ही विधान सभा के लिये होने वाले आमचुनाव हेतु पार्टी द्वारा चयनित किये गये सभी प्रत्याशियों की तैयारियों के बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जिस पर बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काफी संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को आश्वासन दिलाया कि न केवल पार्टी के चयनित प्रत्याशी बी.एस.पी. के मूवमेन्ट के कार्यों में भी जी-जान से जुड़े हैं, बल्कि पार्टी संगठन बी.एस.पी. को आने वाले विधान सभा आम चुनाव में रिकार्ड सीटों से जिताने के लिये तन, मन, धन से लगे हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि हर रविवार को मण्डल स्तर के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराये जाने की व्यवस्था पूरे प्रदेश में प्रभावी तौर पर लागू है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की गरीब व जरूरतमन्द जनता को मिल रहा है।

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET