U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
चोरी के आरोप में दलित को पेड से बांधकर पीटा
घायल के परिजनों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर,रेलवे ट्रेकजाम किया

Tags:

First Publised on : 13 November  2011       Time 23:45      Last  Update on  : 13 November  2011       Time 23:45

Hapur, 13  November 2011.  हापुड, 13 नवंबर । (उप्रससे)। थाना हापुड देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी दलित व्यक्ति को चोरी करने के आरोप में गांव श्यामपुर के लोगों ने पकडक़र पेड से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दलित के परिजनों ने मोहल्लेवासियों को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रेकभी जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी,एडिशनल एसपी,सीओ,सहित अन्य थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को समझाकर शांत कर जाम खुलवाया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कर्मी ने दलित व्यक्ति की तलाश की। जो श्यामपुर के जंगल में मिला,पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव श्यामपुर में पिछले कई दिनों से गांव से पशु चोरी की वारदात हो रही थी। बीती शाम ग्रामीणों को जानकारी मिली की जंगल में ईख के खेत में दो बदमाश छिपे है। तभी ग्रामीणों ने ईख के खेत को चोरों ओर से घेर लिया। तलाश करने पर खेत में कोई बदमाश नहीं मिला। तभी रेलवे लाइन पर जाते हुए ग्रामीणों को थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी ब्रहमसिंहपुत्र मोहन लाल को चोर समझकर पकड लिया। ग्रामीण उसे पकडक़र गांव में ले गये। ग्रामीणों ने ब्रहमसिंहको गांव के बाहर स्थित पिलखनके पेड से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी बबलू,साहब सिंह,आदेश,मोहित एक अन्य ने घायल ब्रहमसिंहको ईट के भट्टे पर फेंक आये।
वही देर रात तक ब्रहमसिंह के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी आस पास काफी तलाश की तो उन्हें पता चला कि ददायराके कुछ ग्रामीण ब्रहमपालको पीट रहे है। जिसकी सूचना उन्होंने थाना देहात पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी रही। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर जाना भी उचित नहीं समझा। रविवार की सुबह ब्रहमसिंह के परिजनों ने मोहल्ले वासियों को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली लखनऊ को जाम करने मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रेकको भी जाम कर दिया। जिसका सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हडक़ंप मच गया।
सूचना पाकर मौके पर एडिशनल एसपी,एसपी डा.राम स्वरूप,सीओ कपिल देव सिंह,एसडीएम महेन्द्र सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। जाम लगा रहे लोगों ने अधिकारियों से ब्रहमसिंह तलाश करने की मांग की। अधिकारियों ने समझाकर जाम खुलवाया। और उन्होंने पुलिस कर्मियों को ब्रहमसिंहकी तलाश करने के निर्देश दिये। खोजबीन के दौरान पुलिस कर्मियों को गांव ददायराके जंगल में ईख के जंगल में ब्रहमसिंह गंभीर अवस्था में पड मिला। जिसे उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया।ब्रहमसिंहके गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने राजमार्ग पर दुबारा जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी,जिसके बाद उन्होंने जाम खोला।
पुलिस कर्मियों ने नहीं कोई कार्रवाई
ब्रहमपालके परिजनों ने बताया कि उन्होंने थाना देहात पुलिस को बताया कि उनके पुत्र को गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीण पीट रहे है। लेकिन पुलिस ने वहां जाना भी उचित नहीं समझा।
जाम से यात्री हुए बेहाल
मोहल्ला गिरधारी नगर के लोगों द्वारा राजमार्ग पर जाम लगाने से बसों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। तहसील चौपलापर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को कडी मशक्कत करनी पडी। राधे मोहन भारद्वाज ने बताया कि नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

News source:    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET