U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
पिलखुआ में भीषण दुर्घटना, 7 की मौत

Tags: Hapur, Panchsheel Nagar,

First Publised on : 06 November 2011       Time 12:08       Last  Update on  : 06 November 2011      Time 12:08

Hapur (Panchsheel Nagar) , O6 November 2011, U.P.Samachar Sewa. हापुड़, (पंचशील नगर) 06 नवम्बर। (उप्रससे)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज पिलखुआ के समपी हुई भीषण मार्ग दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना उस सयम हुई जब कैंटर मिनी ट्रक ने मार्ग में खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में कैटंर सवार सात लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना आज सुबह हुई।

फिरौती के लिए बच्चे का अपरहण

Hapur (Panchsheel Nagar) , O6 November 2011, U.P.Samachar Sewa. प्रदेश की मायावती सरकार द्वारा हाल ही में बनाये गए नये जिले पंचशीलनगर में अपराधों की बाढ़ आ गई है। इस जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज बदमाशों ने सुबह पिलखुआ के शिवाजी नगर निवासी व्यापारी सुनील के तीन साल के बेटे कृष का किडनैपर गैंग ने अपरहण कर लिया। बच्चे के अपरहण के बाद फिरौती के रूप में बीस लाख रूपये की मागं की गई है। बच्चे के अपरहण से नगर में ह़डकप मच गया है। उधर बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है। अपरहण की सूचना पर जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। गाजियाबाद के अधिकारियों को भी लगाया गया है।

News source:   U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET