U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
प्रबुध्दनगर जिले में दिनदहाड़े लूट की तीन वारदातें
व्यापारी और स्टाम्प विक्रता से दो लाख की सम्पत्ति लूटी

Tags:

First Publised on : 2011:11:01       Time 22:32       Last  Update on  : 2011:11:02       Time 09:00

Shamli (Prabudhanagar), November 01, 2011.  (U.P.Samachar Sewa ) शामली (प्रबुद्धनगर), 01 नवम्बर। (उप्रससे)। नवसृजित जनपद में बदमाश बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। लूटपाट की घटनाएं चरम पर हैं। आज जिले के कैराना क्षेत्र में जहां एक दिल्ली के व्यापारी से 33 हजार रूपये लूट लिये गए वहीं सिनेमा के टिकट चेकर को गोली मारकर लूटा गया। दूसरी तहसील के स्टाम्प विक्रेता को चाकुओ से घायल करके उससे ड़ेढ लाख रूपये के स्टाम्प भी लूट लिये गए। एक ही दिन में लूट की तीन वारदाते हाेंने से पुलिस में हडकंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी कासिम पुत्र समीलू अपने रिश्तेदारी में थाना कैराना में बकरा खरीदने आया था। ग्राम मलकपुर निवासी सादा पुत्र लतीफ मोटरसाईकिल न.एच.आर. 05 के 1277 झिंझाना रोड से जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसकी मोटरसाईकिल लूट ली तथा अपने अन्य तीन साथियों के साथ जो अन्य मोटरसाईकिल पर सवार थे ने रास्ते पर दिल्ली निवासी कासिम पुत्र समीलू को रोककर तमन्चे के बल पर उससे 33500 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर तीन बदमाश मोटरसाईकिल से भाग गये, एक बदमाश पैदल भाग गया, जबकि एक बदमाश नासिर निवासी ग्राम गढीदौलत थाना कांधला को ग्रामीणों द्वारा लूटी मोटरसाईकिल सहित पकड़ लिया गया। बदमाश को मोटरसाईकिल सहित पुलिस को सौंप दिया गया।
थाना कैराना शामली रोड स्थित अम्बा सिनेमा के सांयकालीन शो में सिनेमा का टिकट ग्राम सुक्करखेडी निवासी ओमपाल सिंह सिनेमा के अन्दर टिकट चैक कर रहा था। टिकट चैक करते उसका एक दर्शक से झगडा हो गया। झगडे में उस दर्शक ने ओमपाल को तमन्चे से गोली चलाकर घायल कर दिया तथा टिकट चेकर ओमपाल का मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गया। घायल ओमपाल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाश की तलाश में लगी है।
कैराना में ही स्टाम्प विक्रेता सुभाष चंद कंसल पुत्र श्यामलाल कंसल जो मौहल्ला शंकर सोदियान निवासी है, जो कैराना तहसील में स्टाम्प विक्रेता है, सुभाष चंद व उसका लडका राहुल पूरे दिन के बाद सांय के समय अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी दुकान पर हमला बोल दिया। उससे कु छ देर पूर्व सुभाष चंद का लडका राहुल दुकान से पूरे दिन के बिके स्टाम्पों का कैश लेकर घर आ गया था। सुभाष चंद कंसल दुकान को बंद करने के लिए जब शटर बंद कर रहा था, तभी अचानक वहां आये अज्ञात चार बदमाशों ने सुभाष चंद को घेर लिया और चाकूओं से अंधाधुूध वार कर उसे घायल कर दिया, और डेढ लाख के स्टाम पेपर लूट कर फरार हो गए, और सुभाष चंद को गंभीर हालत में उसके परिवार वालो ने सुभाष चंद को शामली के एक निजी नर्सिंग होम मे उपचार के लिए भर्ती कराया।
मोबाइल के टावर पर बदमाशों ने आतंक बरपाया
मुजफ्फरनगर, 01 नवम्बर। (उप्रससे)। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने निजी टेलीफोन कम्पनी के टावर पर जमकर उत्पात मचाया और यहां कार्यरत कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर हजारों की कीमत के बैट्रो के सैल लूट ले गये।
घटनाक्रम के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा में एक निजी कम्पनी का टावर स्थित है। यहां ललित पुत्र ओमवीर निवासी अलीगढ़ सुरक्षा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। बीती रात ललित से मिलने उसका साथी संजीव भी आया हुआ था। मध्य रात्रि के बाद जहां चार-पांच अज्ञात बदमाशाें ने धावा बोला और मौजूद दोनों लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने इन्हें डरा-धमकाकर लूटपाट शुरू कर दी। अज्ञात बदमाश इनसे 48 बैट्रो के सैल लूटकर ले गये, जिनकी कीमत हजारों में बतायी जा रही है। पीड़ितों ने इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

News source: ,    U.P.Samachar Sewa

Summary: 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET