U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Hapur: कैशियर को गोलीमार लूटे ढाई लाख
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 07 May 2016,  Last updated Time 22:28
हापुड़- आवास विकास कॉलोनी स्थित एक फाईनेंस कम्पनी के कैशियर को मोदी नगर रोड़ पर पीछे से आये बाईक सवार दो बदमाशों ने गोलीमार कर दो लाख पेंसठ हजार रूपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुऐ कैशियर को नगर के एक निजि चिकित्सालय में भर्ति कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ रोड पर बसी आवास विकास कॉलोनी के संजय विहार स्थित धनलक्ष्मी माईक्रो फाईनेंस कम्पनी में बतौर कैशियर कार्यरत योगेश पुत्र विजयपाल सिंह नगर के विभिन्न स्थानों से कम्पनी का पैसा कलैक्ट करके अपनी बाईक द्वारा मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी अपने आवास पर लंच करने के लिए जा रहा था। योगेश अभी मोदी नगर रोड़ पर फलाई ऑवर के नीचे ही पंहुचा था कि पीछे से आये सफेद बाईक पर सवार दो बदमाशों ने पहले उसे बाईक से टक्कर मारकर गिरा दिया और उसके बाद योगेश के पेट पर गोलीमार कर उसे घायल कर दिया। तथा उसके पास मौजूद दो लाख पेंसठ हजार रूपये की नकदी से भरे थैले को लूटकर मोके से फरार हो गये। बदमाशों द्वारा मारी गयी गोली योगेश के पेट से होते हुए कमर को पार कर गयी। जिसके कारण योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस लोमहर्षक वारदात के बाद जहां स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी वहीं गोलीकांड की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में भी हडक़ंप मच गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुऐ कैशियर योगेश को गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित नगर के एक निजि चिकित्सालय में भर्ति कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रतापगढ : पीने का पानी लेने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे, मौत  
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय - हरीश रावत अब 10 मई को विश्वास मत हासिल करें पत्रकारों को पेंशन, दुर्घटना बीमा जैसे लंबित मामलों पर अविलंब फैसला ले प्रदेश सरकार
अब यूपी में Bundelkhand के Mahoba आएगी Water train बांदा में भूख से मौत का मामलाः सीएम ने दी पांच लाख की सहायता
Azamgarh धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद Meerut संप्रेक्षण गृह में बवाल, पुलिस से भिड़े किशोर, पथराव
Banda: भूख से भूमिहीन दलित की मौत बैंक कर्ज में डूबे हमीरपुर के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET