U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अब यूपी में Bundelkhand के Mahoba आएगी Water train, 6 मई को पहुंचेगी
कोटा के बाणसागर बांध से वाटर ट्रेन बुन्देलखण्ड के लिए रवाना होगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर हुआ फैसला
Tags: Water train from Kota Rajasthan to Mahoba Bundelkhand, Rail Minister Manoj Sinha
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 04 May 2016,  Last updated Time 11:04
महोबा। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित लातूर में वाटर ट्रेन भेजने के बाद अब केन्द्र सरकार ने यूपी के बुन्देलखण्ड मे सूखे और पानी की कमी से जूझ रहे लोगों की सुधि ली है। केन्द्र सरकार ने बुन्देलखण्ड के महोबा में भी एक वाटर ट्रेन भेजने का फैसला किया है। यह ट्रेन 6 मई शुक्रवार को यहां पहुंचेगी। ट्रेन से पानी भेजने का फैसला रेल बोर्ड ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर किया है।

जानकारी के अनुसार रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल के साथ बातचीत के बाद किया। उन्होंने रेलवे बोर्ड को संस्तुति की। इसके बाद रेलवे महाराष्ट्र की तरह ही बुन्देलखण्ड में एक वाटर ट्रेन भेजने का फैसला किया। पांच लाख लीटर पानी लेकर आने वाली ट्रेन पांच मई को राजस्थान के कोटा स्थित वाणसागर बांध से पानी लेकर 5 मई को रवाना होगी तथा कोटा से बीनी, बबीना और झांसी होते हुए छह मई को महोबा पहुंचेगी। इससे ग्रामीण जनता को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि सूखे के कारण समूचे बुन्देलखण्ड में पानी का जबरदस्त संकट है। लोगों को पीने के पानी की किल्लत हो गई है। पशुओं के लिए पानी नहीं है। तालाब, पोखर, कुएं सूख गए हैं। हैण्डपम्पों में पानी नहीं आ रहा है। भू जल स्तर बहुत नीचे चला गया है।

Azamgarh धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद Meerut संप्रेक्षण गृह में बवाल, पुलिस से भिड़े किशोर, पथराव
Banda: भूख से भूमिहीन दलित की मौत बैंक कर्ज में डूबे हमीरपुर के किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शिकायत करने आए ग्रामीणों का एडीएम चेम्बर पर हमला बुद्घ शिक्षा संस्थान का धम्माचाई  अन्तरराष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र से करार
ब्रजघाट में दो हिस्सों में बंटीं पदमावत एक्सप्रेस बरेली में भट्टा मालिक के घर डकैती, गृहस्वामी को घायल किया
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने ई रिक्शा बांटे बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET