U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

ब्रजघाट में दो हिस्सों में बंटीं पदमावत एक्सप्रेस, नौ डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल
Web Tile: Padmavwat express train derail near Brijghat and Gar Mukteshwor Sunday night, Passansor
 उ. प्र. समाचार सेवा
Publised on : 02 May 2016,  Last updated Time 08:41
हापुड़। दिल्ली से प्रतापगढ जा रही पदमावत एक्सप्रेस ट्रेन 14206 डाउन रविवार की रात ब्रजघाट के समीप पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से चली ट्रेन ब्रजघाट से कुछ किमी पहले अल्लाबख्शपुर के पास दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के इंजन के साथ चार डिब्बे आगे चले गए। पीछे के डिब्बे में से आठ डिब्बे पटरी से उतर कर एक तरफ झुक गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम होने से वह पलटने से बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग बंद हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मेरठ मेडिकल कालेज में घायलों के लिए बैड खाली करा लिये।

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन रात करीब 9 बचकर 20 मिनट पर गढ़ मुक्तेश्वर से चली थी। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मुरादाबाद से रिलीफ ट्रेन रवाना की गई।

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने ई रिक्शा बांटे बलिया में पीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारम
Mahoba: मार्ग दुर्घटना में चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत रामूवालिया और वसीम बरेलवी समेत तीन विधान परिषद् में नामित

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET