U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  रंजना बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
Tags: SAMAJVADI MAHILA SABHA
Publised on : 31 May 2014  Time 19:14

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने हाल में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त की गयीं रंजना बाजपेयी को शनिवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने एक बयान में बताया कि मुलायम ने रंजना को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनसे अपेक्षा की गयी है कि 15 दिन के अंदर महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करके पार्टी प्रमुख से अनुमोदित कराएं।

विशम्भर प्रसाद होंगे सपा के राज्यसभा प्रत्याशी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से होने जा रहे राज्यसभा के उपचुनाव के लिए शनिवार को पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने विशम्भर प्रसाद की उम्मीदवारी की घोषणा की। निषाद को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण नाराज चल रहे वर्ग को मनाने की कोशिश की है। वहीं इससे पहले सपा के राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर सभी दलों की निगाहें लगी हुई थी।
दरअसल बसपा के राज्यसभा सदस्य प्रो.एसपी सिंह बघेल के त्यागपत्र से रिक्त सीट पर आगामी 19 जून को चुनाव होना है। प्रो. बघेल ने बीजेपी में शामिल होने के दौरान ही राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
वोटों के अंकगणित के लिहाज से सपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन इसी तरह रशीद मसूद की सीट रिक्त होने पर सपा कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को समर्थन देकर राज्यसभा भेज चुकी थी, तब पार्टी ने इसे राजनीतिक शिष्टाचार बताया था। इसलिए इस बार भी सपा प्रत्याशी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में पार्टी महज पांच सीटों पर सिमटी, उससे तय माना जा रहा था कि सपा इस बार अपने ही नेता को राज्यसभा भेजेगी।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET