U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  हरदोईःयूपीटीयू के दो कर्मचारियों समेत चार की दुर्घटना में मौत
Tags: SAMAJVADI MAHILA SABHA
Publised on : 31 May 2014  Time 19:11

 

 

हरदोई। जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र के हरदोई-शाहजहाॅपुर मार्ग स्थित सरदार नगर के पास शनिवार को हुयी एक ट्रक व डीसीएम में टक्कर से मौके पर ही चार व्यक्तियों की मौत हो गयी। मृतकों में उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविध्यालय (यूपीटीएयू) के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

इस हादसे में डीसीएम के चालक अब्दुल पुत्र सिराज शाह व परिचालक शारूख खान पुत्र मो0 मकसूद निवासी सिसौली थाना बिछवाॅ जनपद मैनपुरी तथा यूपीटीयू के दो कर्मचारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम दुलारे निवासी इछौरी थाना तारून जनपद फैजाबाद व संतोष यादव पुत्र पित्ती लाल निवासी आधारखेडा थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ जो पेपर लेकर उक्त डीसीएम से गाजियाबाद जा रहे थे, तभी एक ट्रक से भीड़त हो गयी, जिसमें इन चारों की मौके पर मृत्यु हो गयी।इस संबंध में थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा ट्रक व डीसीएम को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET