|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते
हुए राज्य के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को
हटा दिया है। उनकी जगह आलोक रंजन को नया
मुख्य सचिव बनाया गया है।
आलोक रंजन 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं
और माना जाता है कि वे अखिलेश के काफी
करीबी भी हैं।माया सरकार के बाद अकेले आलोक रंजन ही थे,
जिनका प्रमोशन नहीं किया गया था।
ऐसी अटकलें लगायी जा रहीं थी कि जावेद
उस्मानी उप्र छोड़कर अब मोदी सरकार के तहत
केंद्र की पोस्टिंग चाहते हैं। माना जा रहा
है कि इस वजह से भी उस्मानी को अचानक
मुख्य सचिव पद से बेदखल कर दिया गया है। |