U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बदायूं दुष्कर्म मामले की हो सीबीआई जांच-राहुल गांधी
Tags: Rahul Gandhi Badaun
Publised on : 31 May 2014  Time 19:28

 

 

बदायूं। उप्र के बदायूं जिले में दो चचेरी बहनों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पैसे से ज्यादा जरूरी है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। हर हाल में मामले की सीबीआई जांच हो। बदायूं में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा, ‘‘ पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने मुझसे कहा है कि उन्हें पैसा नही चाहिये। उन्हें न्याय चाहिये।‘‘
राहुल ने कहा कि उप्र सरकार से न्याय मिलने की उम्मीद नही है इसलिए परिवार ने जो मांग की है वह जायज है। इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिये। राहुल ने कहा, ‘‘ जिन्होंने भी ऐसा किया है उन्हें यह पता होना चाहिये की महिलाओं के साथ ऐसा करना अक्षम्य है। महिलाओं के साथ ऐसा नही किया जा सकता।‘‘ इससे पूर्व राहुल ने पीड़ित के परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। राहुल गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे बदायूं के उसहैत गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बातचीत के दौरान हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। राहुल ने इस दौरान उस जगह का भी दौरा किया जहां दोनों चचेरी बहनों को दुष्कर्म के बाद पेड़ से लटकाया गया था। राहुल के साथ उप्र कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह और शोभा ओझा के अलावा कई नेता भी मौजूद थे।
इधर, सरकार की फजीहत कराने के बाद सक्रियता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं के उसहैत में नाबालिग दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में तीन अन्य आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पांच लोग नामजद थे, जिनमें तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे गए हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी क्षेत्र में काफी तनाव बना हुआ है।
इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त तेवर के बाद आरोपी दो पुलिसकर्मियों को कल बर्खास्त किया गया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने का आदेश दिया था। आरोपी मुख्य आरक्षी छत्रपाल व सिपाही सर्वेश यादव को बर्खास्त कर दिया गया।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET